लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौसम:पूर्वोत्तर में भारी बारिश, उत्तर-पश्चिम में आंधी-ओले का अलर्ट; कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ने के आसार – Weather Updats Heavy Rain Thunderstorm Alert Monsoon To Advance Across States

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के संयुक्त प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने असम, मेघालय और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से सक्रिय हो चुका पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं, जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के विविध रूप देखने को मिल सकते हैं। कहीं भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। समुद्री क्षेत्रों में भी खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत अधिक उग्र रह सकता है।

दिल्ली एनसीआर में आज छाएंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम…

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा और कोंकण क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार और ओडिशा में मौसम अधिक प्रभावी रह सकता है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का खतरा है।

राज्य के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय बनी हुई हैं। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, केरल और तमिलनाडु में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Viksit Bharat Rozgar Yojana:आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा – Modi To Release Incentive Amount Today Under The Pm Viksit Bharat Rozgar Yojana

बदायूं में हादसा:ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर – Accident In Badaun Speeding Double Decker Bus Overturns On Expressway Passengers Injured

Exclusive:‘वही करना चाहती हूं जो पहले कभी न किया हो’, महिला केंद्रित फिल्मों पर माधुरी दीक्षित ने रखी राय – Madhuri Dixit Exclusive Interview: Maa Behen Movie Actress Talks About Her Career And Movies

Bihar News :आकाश यादव ने लालू के बड़े लाल पर करवाई प्राथमिकी दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी लिया नाम – Akash Yadav Lodged Fir Tej Pratap Yadav Niece Ujjaini Kidnapped Lawrence Bishnoi Gang Threatened To Shoot

Explainer:राम मंदिर में चढ़ावे का अर्थशास्त्र; कितना दान, कहां खर्च और कैसे चली लूट? 10 ग्राफिक्स में समझें – Ram Mandir Donations: Money In, Money Out, And The Alleged Scam In 10 Graphics

‘सिंधु जल समझौता अब पुराना’:आतंक फैलाने वाले सहयोग की उम्मीद न रखें, Un में भारत की पाकिस्तान को दो टूक – India Slams Pakistan At Unhrc Over Indus Waters Treaty Terrorism And Kashmir Anupama Singh Pahalgam Attack

Leave a Comment