लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारत के लिए Ai का मतलब ऑल इंक्लूसिव’:पेरिस में बोले Pm मोदी-एफिल टावर पर चल रहा Upi; तकनीक से बदल रहा देश – Pm Narendra Modi At Vivatech 2026 In Paris Says India Eu Trade Pact Will Expand Bilateral Investment

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्रांस के पेरिस में आयोजित हो रहे यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी उत्सव ‘विवेटेक 2026’ के 10वें संस्करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस साल इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में भारत ‘AI कंट्री पार्टनर’ के रूप में शामिल हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बड़े बदलाव के दौर में तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो हर किसी के काम आए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कहा कि भारत के लिए ‘AI’ का सीधा मतलब ‘ऑल इंक्लूसिव’ यानी सबका समावेश और सबका कल्याण है।

भारत-EU व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को दोनों क्षेत्रों के भविष्य के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। पीएम मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में संपन्न हुआ यह ऐतिहासिक समझौता न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं में निवेश के नए रास्ते भी खोलेगा। यह टैलेंट (प्रतिभा), टेक्नोलॉजी (तकनीक) और टूरिज्म (पर्यटन) के आदान-प्रदान के लिए कई नए रास्ते तैयार करेगा। इस साल ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ की शुरुआत के साथ फ्रांस एक बेहद महत्वपूर्ण पुल की भूमिका निभा रहा है, जो भारत और पूरे यूरोप के टेक इकोसिस्टम को एक-दूसरे के बेहद करीब ला रहा है।

इनोवेशन के लिए 50 अरब डॉलर की बड़ी मदद

वैश्विक निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत में आमंत्रित करते हुए प्रधानमंत्री ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट पूल है, जहां सरकार नियमों को आसान बनाकर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। इनोवेशन से लेकर प्रोडक्ट को मार्केट में उतारने तक के सफर के लिए भारत सरकार प्राइवेट सेक्टर को 50 अरब डॉलर से अधिक के प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके साथ ही भारत दुनिया का सबसे किफायती डाटा और सबसे सस्ती ग्रीन एनर्जी भी उपलब्ध करा रहा है।

यह भी पढ़ें‘गद्दार-बेईमान-धोखेबाज’: संजय राउत ने बागी सांसदों को फिर कहे अपशब्द, बोले- MPs को अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये दिए गए

अकेले भारत में दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन

पीएम मोदी ने पिछले एक दशक में तकनीक के दम पर भारत में आए महा-बदलाव का खाका भी पेश किया। उन्होंने बताया कि भारत आज तकनीक का इस्तेमाल वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुत बड़े पैमाने पर कर रहा है। आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन का आधा हिस्सा अकेले भारत में होता है। भारत की यह ताकत अब फ्रांस में भी दिखाई दे रही है, जहां लोग पेरिस के मशहूर एफिल टावर और पेरिस एयरपोर्ट पर भी यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर पा रहे हैं। डिजीलॉकर जैसी डिजिटल पब्लिक गुड्स आज दुनिया के सामने मिसाल हैं।

सरकार राह बनाएगी, इंडस्ट्री करेगी कमाल

प्रधानमंत्री ने देश की नई टेक नीति को साफ करते हुए एक नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है। सरकार रास्ता बनाएगी और इंडस्ट्री इनोवेशन करेगी, स्टार्टअप्स नए बदलाव लाएंगे और ग्लोबल पार्टनर्स हमारे साथ मिलकर इसे बड़े पैमाने पर स्केल करेंगे।’ पीएम मोदी ने सम्मेलन में मौजूद सभी दिग्गजों से अपील की कि वे आगे आएं, भारत के साथ मिलकर काम करें और एक ऐसी तकनीक विकसित करें जो पूरी दुनिया के जीवन को बेहतर बना सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kriti Sanon:विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ – Kriti Sanon Trolled Due To Raksha Bandhan Ad Fans Say She Is Wearing Bad Outfit

‘कमरा आवंटित था, फिर बाहर क्यों?’:महुआ मोइत्रा पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट; अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार – Mahua Moitra Moves Supreme Court Over Alleged Eviction From Circuit House Updates Hindi

‘खून बहता रहा तो बदल जाएगा नक्शा’:आसिम मुनीर को पाकिस्तानी सांसद ने दिखाया आईना, 1971 के जंग की दिलाई याद – If Bloodshed Continues Map Will Change Pakistani Mp Fazlur Rehman Holds Mirror To Asim Munir Reminds 1971 War

कर्नाटक:वाल्मीकि निगम घोटाले पर Bjp का शक्ति प्रदर्शन, नागेंद्र के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी; Ct रवि हिरासत में – Karnataka Bjp Protest Over Valmiki Corporation Scam, Demands Minister B Nagendra Resignation

Raksha Bandhan 2026:रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें – 28 August Raksha Bandhan 2026 And Chandra Grahan Time Sutal Kaal Shubh Muhurat

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ा तोहफा:मुफ्त बस यात्रा से लेकर Lpg सिलिंडर तक का एलान, कब से शुरू होगी यह योजना? – A Major Gift For Women Tamil Nadu Announcements Ranging Free Bus Travel Lpg Cylinders When Will Scheme Begin

Leave a Comment