लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

A R Rahman:इम्तियाज अली की फिल्म को कहा गया ‘राष्ट्र विरोधी’, छूटी एआर रहमान की हंसी; पोस्ट शेयर कर ली चुटकी – Ar Rahman Laughs Off Viral Post Mocking Anti National Comment On Imtiaz Ali Movie Main Vaapas Aaunga

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे दर्शकों से ठीकठाक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। हालांकि, दर्शकों का एक समूह फिल्म में पाकिस्तान को दिखाए जाने के तरीके पर भी सवाल कर रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, जिसमें फिल्म को कथित तौर पर ‘एंटी नेशनल’ कहा गया है। इसी से जुड़े एक व्यंग्यात्मक पोस्ट पर एआर रहमान ने मजेदार रिएक्शन दिया है। 

चुटीले अंदाज में रहमान ने दिया रिएक्शन

ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान ने इम्तियाज अली की हालिया फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है। अपने रिएक्शन के साथ ही रहमान ने उन आलोचनाओं को खारिज कर दिया, जिनमें फिल्म को ‘एंटी नेशनल’ बताया गया। लोगों की तारीफों के बाद यह फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रही है। इसी के साथ ऑनलाइन भी इस पर चर्चा जारी है। 

क्यों छूटी एआर रहमान की हंसी?

सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इसमें पाकिस्तान को दिखाए जाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। एआर रहमान ने फिल्म पर लगे ‘राष्ट्र विरोधी’ आरोप के बीच एक व्यंग्यात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट पर हंसने वाला इमोजी बनाया है। दरअसल, रहमान ने जिस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है, उसमें उन दावों का मजाक उड़ाया गया है, जिनमें कहा गया था कि फिल्म ‘राष्ट्र-विरोधी’ नैरेटिव को बढ़ावा दे रही है। पोस्ट की हेडलाइन थी- ‘एंटी नेशनल’? फिल्म ने आतंकवादियों और सीक्रेट एजेंटों के बिना पाकिस्तान दिखाने की हिम्मत की है। एआर रहमान ने इस व्यंग्यात्मक पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर करते हुए हंसने वाली इमोजी बनाई है।


‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस

बता दें कि ‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए रहमान और इम्तियाज ने ‘हाईवे’, ‘रॉकस्टार’, ‘तमाशा’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद पांचवीं बार साथ काम किया है। ‘मैं वापस आऊंगा’ के साउंडट्रैक के लिए रहमान ने गीतकार इरशाद कामिल के साथ फिर से काम किया। 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसके सह-लेखक भी वही हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कई पीढ़ियों पर आधारित है। यह 1947 में भारत के बंटवारे के इर्द-गिर्द घूमती है। कमाई की बात करें तो कल बुधवार तक फिल्म ने कुल 10.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhatron Ki Goonj:शिक्षा-रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का नया अभियान, राहुल गांधी की अपील- एकजुट हों युवा – Chhatron Ki Goonj: New Campaign On Education And Employment Issues Rahul Gandhi Appeals To The Youth To Unite

Amar Ujala Samwad:राजनीति, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत, 24 जून को रहें तैयार – Amar Ujala Samwad Dehradun On June 24 eminent Personalities From Politics Sports Entertainment Willparticipate

Up Politics:सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, जिनसे एडवांस वसूला वो अब अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे – Akhilesh Hits Back At Claims Of Split Insp Those Who Paid Advances Are Now Searching For Rumours Minister

महाराष्ट्र में बदली सियासत:उद्धव गुट के 6 सांसदों ने शिंदे को माना अपना नेता, लोकसभा स्पीकर पर टिकी सबकी नजर – Rebelling Against Uddhav, Six Mps Declare Eknath Shinde Their Leader All Eyes On The Lok Sabha Speaker’s

West Bengal:राज्यपाल बोले- ‘धमकी संस्कृति’ खत्म होगी; अपराधियों-अवैध विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार – West Bengal Assembly Session Governor Rn Ravi Address Threat Culture Action Against Crime Illegal Foreigners

Batwara 1947 Teaser:आमिर की अगली फिल्म ‘बंटवारा’ का टीजर रिलीज, मुसीबत में फंसे लोगों को बचाते दिखे सनी देओल – Batwara 1947 Teaser Release Sunny Deol Shabana Azmi And Preity Zinta Starrer To Be Release On 14th August

Leave a Comment