लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Luxury Home: 32 बेडरूम और अंदर आलीशान झील, यह है चीन का सबसे महंगा घर, कौन है मालिक, कितनी है कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Most Expensive House from China: खूबसूरत वादियों में घर हर किसी का सपना होता है. लेकिन सोचिए अगर आपको कोई ऐसा घर मिले जो बीच आईलैंड में हो, जिसमें इनफिनिटी पूल हो, आसपास पहाड़ और खूबसूरती हो. इतना ही बल्कि घर घर अंदर से भी बेहद लग्जरी और शानदार हो, तो क्या आप ऐसे घर में रहना पसंद करेंगे? सभी का जवाब लगभग होगा, ‘हां क्यों नहीं’. ऐसा ही एक बेहद शानदार और लग्जरी घर चीन में भी है, जिसकी खूबसूरती की चर्चा भारत समेत तमाम देशों में भी होती है.

चीना का आलीशान घर
दरअसल चीन में एक ऐसा लग्जरी और आलीशान घर है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है. ये कोई मामूली घर नहीं है बल्कि इसमें 32 कमरे हैं और 32 बाथरूम भी है. ये घर करीब 72.400 वर्गफुट एरिया में बना है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर को बनाने में तीन साल से भी ज्यादा का समय लगा था. 32 कमरों के अलावा इस घर में इनफिनिटी पूल है, घर के हर एक कमरे में नेचुरल लाइट आती है. ये घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है.

ये भी पढ़ें: Credit Card: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का मिला ऑफर, बैंक क्यों आगे रहकर आपको देते हैं बड़ा लालच?

क्या नाम है और किसका घर है?
महल की तरह बने इस घर का नाम ताओहुआयुआन है, इसका मतलब होता है ‘यूटोपिया’ यानी एक आदर्श और शांत दुनिया. ये घर चीन के सूझोउ शहर की दुशु झील के बीच बने एक निजी द्वीप पर स्थित है. इस घर का मालिक कौन है ये सवाल कई लोगों के मन में है लेकिन इसका स्वामित्व पूरी तरह से गुमनाम है. ये घर किसका है इसका असली मालिक कौन है ये बात कोई नहीं जानता. इस घर की तरह रहस्यमयी इस घर का मालिक भी है.

कितनी है कीमत?
इस आलीशान घर की कीमत चीनी करेंसी के हिसाब से 1 अरब युआन है. डॉलर के हिसाब से गिना जाए तो इसकी कीमत 150 मिलियन डॉलर है, तो वहीं भारतीय रुपये के हिसाब से इस घर की कीमत करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है. ये चीन का अब तक का सबसे महंगा घर है, जिसको देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं.

आलीशान घर की खासियत
इस आलीशान घर की एक- दो नहीं कई सारी खासियतें हैं. सबसे पहले तो ये घर एक आलीशान निजी द्वीप पर बना हुआ है. ये हरियाली से भरपूर खूबसूरत प्राकृतिक नजारा दिखाता है. ये घर पूरी तरह से चीनी सभ्यता और संस्कृति को भी दिखाता है. इतना ही नहीं बल्कि इस घर को फेंग सउई के नियमों के अनुसार ही बनाया गया है, जिसे चीन में बहुत ज्यादा माना जाता है. इस घर का डिजाइन पूरी तरह से यूनेस्को की विरात से प्रेरित है. इसे बनाने के लिए भी विशेष कारिगरों की मदद ली गई थी.

ये भी पढ़ें: SpaceX: एलन मस्क का कमाल, Amazon को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी स्पेस एक्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment