
G7 समिट के आखिरी दिन फ्रांस में आयोजित ग्रुप देशों की बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में एक बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया. उन्होंने एक्सपर्ट्स इसके मायने कई तरह से निकाल सकते हैं. ट्रंप ने बैठक में शामिल होने के दौरान सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कहा कि I am the Boss. यानी मैं बॉस हूं. ट्रंप के इस बयान को सुनने के बाद वहां बैठे सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष हंसने लगे. इससे माहौल में थोड़ी हंसी मजाक से भरा माहौल नजर आया.
बात उस समय कि जब बुधवार को सुबह के सेशन के दौरान जी7 देशों की बैठक होना थी. इस बैठक के लिए सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे. आखिर में डोनाल्ड ट्रंप बैठक में शिरकत करते हैं. इस दौरान का एक वीडियो भी व्हाइट हाउस ने जारी किया. इस वीडियो को लेकर बताया कि जब ट्रंप आज सुबह के सेशन के लिए कमरे में पहुंचे, और दूसरे नेताओं से कहा कि मैं बॉस हूं. खैर जो भी हो.
Trump jokes ‘I’m the BOSS’ during a G7 leaders’ meeting pic.twitter.com/OhkE1nTlHa
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 17, 2026
ये भी पढ़ें- ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी… 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ईरान डील पर बोले- अभी पक्की नहीं हुई है
इधर, द गार्जियन के मुताबिक, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वे ठीक से पेश नहीं आए, तो हम सीधे उनके सिर पर बम गिराने लगेंगे. ट्रंप ने डील को लेकर स्पष्ट नजरिया जारी करते हुए पत्रकारों से कहा कि ईरान डील पूरी तरह पक्की नहीं हुई है. यह पक्की नहीं है. यह एक डील का ज्ञापन यानी MoU है. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया तो हम वापस उनपर गोली चलाने और उनके सिर पर बम गिराने लगेंगे.
ट्रंप ने कहा कि यह पसंद नहीं आया या ठीक से पेश नहीं आए, तो हम सीधे उनके सिर के बीचों-बीच बम गिराने लगेंगे, ठीक है? वे 47 सालों से गलत हरकतें कर रहे हैं. इधर, ट्रंप ने कहा है कि ईरानियों ने ओबामा का मजाक उड़ाया है. उन्हें बेवकूफ कहा है.

