लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Setback For Former Chief Minister Mamata Banerjee’s Mp Nephew, Abhishek Banerjee – Jabalpur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनकी याचिका खारिज करते हुए भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर लगी रोक हटा दी है। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोई भी अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। इससे प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता ने याचिका को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखाई। इसी आधार पर अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

क्या है मामला?


दरअसल, भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय ने वर्ष 2021 में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भोपाल की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मानहानि का मामला दायर किया था। आरोप था कि नवंबर 2020 में कोलकाता में आयोजित एक सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने उन्हें “गुंडा” कहा था, जिससे उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई।

मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया और दलील दी कि वे निर्वाचित सांसद हैं तथा उनके फरार होने की कोई संभावना नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने नवंबर 2025 में गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

पढे़ं:  29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए आयुक्त

हालांकि, 8 मई को हुई सुनवाई के दौरान भी उनके वकील की अनुपस्थिति पर अदालत ने नाराजगी जताई थी और स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगली तारीख पर बहस नहीं होने की स्थिति में अंतरिम राहत जारी नहीं रहेगी। बुधवार को हुई सुनवाई में भी अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। पासओवर के बाद भी जब कोई पक्षकार अदालत में पेश नहीं हुआ तो हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक समाप्त कर दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Samuk:नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज…, साई-फाई फिल्म ‘समुक’ में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू – Akshay Kumar Ambitious Alien Action Thriller Samuk Shooting Begins Produced By Vipul Amrutlal Shah

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया – India Vs Sri Lanka 2nd Test Dhruv Jurel Stats Test Hundred From No.7 For India In Sri Lanka

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए:ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट – Mumbai Auto Rickshaw Taxi Strike Over Marathi Language Directive For Drivers Protest Heavy Fines

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे:पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी – Kanpur-lucknow Expressway Road Caved In At Five Locations Boulder Also Cracked Drain Dislodged Within 24 Hours

Leave a Comment