लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Defence:रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, Fy26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा – India Annual Defence Production Surged To An All-time High In Fy26 Aatmanirbhar Bharat Rajnath Singh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

पिछले वर्ष की तुलना में 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी

अगर पिछले वर्ष यानी वित्त वर्ष 2024-25 से तुलना करें, तो इसमें 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उस समय यह आंकड़ा 1.54 लाख करोड़ रुपये था। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020-21 के मुकाबले रक्षा उत्पादन में 110 प्रतिशत का उछाल आया है। उस समय उत्पादन केवल 84,643 करोड़ रुपये था। अगर हम वर्ष 2013-14 की बात करें, तो तब रक्षा उत्पादन 43,746 करोड़ रुपये था। इस तरह पिछले कुछ वर्षों में यह लगभग चार गुना बढ़ गया है।

क्या बोले रक्षा मंत्री?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व को दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रक्षा उत्पादन विभाग के साथ-साथ सरकारी और निजी क्षेत्रों की कोशिशों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी देश के मजबूत होते रक्षा औद्योगिक आधार का साफ संकेत है। सरकार की नीतियों, नई पहलों और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी से आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में और भी तेजी आएगी।

रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भूमिका भी बढ़ी

इस कुल उत्पादन में सरकारी कंपनियों (DPSUs और अन्य PSUs) की हिस्सेदारी लगभग 76 प्रतिशत रही। वहीं, निजी क्षेत्र का योगदान 24 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2025-26 में निजी क्षेत्र ने करीब 42,000 करोड़ रुपये का उत्पादन किया, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है। यह दिखाता है कि रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियां अब पहले से ज्यादा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रुका भगवान राम की मूर्ति का निर्माण कार्य, ढहाने की दी थी चेतावनी

रक्षा उत्पादन में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर निर्यात पर भी दिखा है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 38,424 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रक्षा निर्यात किया। मंत्रालय का कहना है कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मिली बड़ी कामयाबी है। भारत अब रक्षा उपकरणों के निर्माण में खुद को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चंड़ीगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम:सेक्टर-43 बस स्टैंड पर मिला संदिग्ध टिफिन बम, फॉरेंसिक टीम मौके पर – Suspicious Tiffin Bomb Found At Chandigarh S Sector 43 Bus Stand

Box Office Collection:रविवार को भी नहीं चमका ‘बंटवारा’ का कलेक्शन, 10वें दिन ‘आवारापन 2’ ने की इतनी कमाई – Awarapan 2 And Batwara 1947 Day 10 Box Office Collection Featuring Emraan Hashmi And Sunny Deol

Bihar:पेपर लीक से हेरफेर तक, परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधार के लिए सीएम का बड़ा फैसला; अधिसूचना जारी – Bihar-exam-system-reform-five-member-committee-paper-leak-ai-cyber-security

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 को जज करेंगी सुष्मिता सेन समेत ये अभिनेत्रियां, जानें कहां और कब होगा कार्यक्रम? – Miss Universe India 2026 Event Venue And Time Details Judge By Sushmita Sen Celina Jaitly Urvashi Rautela

Ind Vs Sl:आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोया आपा, असिथा फर्नांडो से हुई बहस; Icc लगा सकता है जुर्माना – Ind Vs Sl: Yashasvi Jaiswal Loses Temper After Dismissal, Could Face Icc Sanction

Twisha Sharma Case:एफआईआर से पहले ही फरार हो गया था समर्थ, भोपाल में ही बदलता रहा ठिकाना, चार्जशीट से खुलासा – Twisha Sharma Case Samarth Singh Absconded Before Fir Cbi Chargesheet Bhopal

Leave a Comment