लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg Live Score:सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से दूसरा वनडे आज; थोड़ी देर में टॉस – Ind Vs Afg Odi Live Score: India Vs Afghanistan Today 2nd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को एकजुट होने की जरूरत

अफगानिस्तान के लिए पहले वनडे में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। टीम को दूसरे मैच में बेहतर सामूहिक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। राशिद खान, एएम गजनफर और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी धर्मशाला में प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी, लेकिन लखनऊ की पिच स्पिनरों के लिए अधिक मददगार साबित हो सकती है। बहरहाल, भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ऐसे में लखनऊ में एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

12:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव मुश्किल

पहले मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी। ऐसे में उन्हें एक और मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। आईपीएल में प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। भारत के तेज गेंदबाजों ने पहले मुकाबले में अनुशासित प्रदर्शन किया था और टीम प्रबंधन उसी संयोजन को बरकरार रखना चाहेगा।

12:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: कुलदीप की वापसी संभव

पहले वनडे में भारत ने कुलदीप यादव को आराम देकर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका दिया था। दुबे ने तीन विकेट लेकर प्रभावित भी किया, लेकिन अनुभवी कुलदीप यादव की वापसी की संभावना बनी हुई है। हाल के समय में कुलदीप की फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। आईपीएल और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी वह संघर्ष करते दिखे थे। इसके बावजूद वनडे क्रिकेट में उनका अनुभव और बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

12:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: रोहित की फिटनेस पर नजर, जायसवाल को मिल सकता है मौका

पहले वनडे में रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान कलाई पर गेंद लगने के बाद असहज नजर आए थे। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर कुछ सवाल बने हुए हैं। यदि टीम प्रबंधन एहतियात के तौर पर रोहित को आराम देने का फैसला करता है तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने हाल के महीनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और सीमित अवसरों में खुद को साबित भी किया है।

12:42 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: डेढ़ बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में जीत भारत को अजेय बढ़त दिला सकती है। हालांकि, भारतीय टीम की नजर सिर्फ मौजूदा सीरीज पर नहीं है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट प्रयोग करना चाहता है। कप्तान शुभमन गिल पहले ही साफ कर चुके हैं कि टीम का फोकस अलग-अलग विकल्पों को आजमाने पर रहेगा।

12:38 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से दूसरा वनडे आज; थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहला वनडे सात विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया की नजर दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5g, जानें कीमत – Ai+ Nova 2 Power 5g Launched India: 7,000mah Battery, 120hz Display

18 माह के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला:मासूम के चेहरे को नोचा, आईसीयू में भर्ती: Cctv में कैद दर्दनाक घटना – Stray Dog Attacked 18-month-old Abbas In Delhi Video Cctv

गुरुग्राम में हादसा:19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा – Two Workers Fell From 19th Floor In Gurugram One Died

चार हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर; कौन-कौन शामिल? – Centre Notifies Appointment Of 14 Judicial Officers As Judges In Four High Courts

सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, तीन लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead

Leave a Comment