लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान से डील और ट्रंप की धमकी का भी नहीं असर… लेबनान पर फिर इजरायल का ताबड़तोड़ हमला, 4 की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते और ट्रंप की धमकी का असर इजरायल पर फिलहाल होते नहीं दिख रहा है. समझौते के बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने हमला किया है. इन ताबड़तोड़ हमलों में चार लोगों की मौत हो गई है. 

हमले में चार लोगों की मौत, डील के बाद पहला हमला

अलजजीरा के मुताबिक, लेबनान की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है. हमला उस वक्त हुआ, जब यूएस और ईरान के बीच डील पर सहमति बनी और घोषणा की गई थी. हालांकि, डील में इजरायल और हिज्बुल्लाह के संघर्ष को खत्म करने का प्रावधान है. 

वहीं, लेबनान की न्यूज एजेंसी NNA ने कहा कि इजरायली ड्रोन हमलों ने नबातीह इलाके के मायफदौन शहर पर हमला किया. इसमें दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही पास के शुकीन में एक गाड़ी को और निशाना बनाया गया है. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई घायल होने की खबर है. 

तुमसे न हो पाएगा, नहीं संभल रहा हिजबुल्लाह तो सीरिया को लड़ने दो… नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हालांकि डील के बाद इजरायल की तरफ से हिंसा में कमी आई है. सोमवार को हुए इजरायली हमलों में भी 5 लोगों की जान गई थी. बता दें, इजरायल अपने आप को इस डील से पहले ही अलग कर चुका है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदाराना रवैये के साथ लेबनान के मामले को निपटान के सलाह और नसीहत इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दे चुके हैं.  

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा- ईरान कभी कर सकता है हॉर्मुज को बंद

इधर, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि ईरान जब चाहे दुनिया के तेल रूट को बंद कर सकता है.  इससे तेहरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पावरफुल कंट्रोल मिल गया है. रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज ऑफिशियल कंट्रोल सौंप दिया है. यह किसी भी परमाणु हथियार से पावरफुल हथियार है. 

ये भी पढ़ें : ट्रंप की डील के बीच आया नेतन्याहू का बयान, बोले- ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न आज और न कल

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment