लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Arg Vs Alg Live:अर्जेंटीना का अल्जीरिया से मुकाबला शुरू; मेसी खेल रहे 200वां मैच; देखें स्टार्टिंग लाइन अप – Argentina Vs Algeria Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:27 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live :

अर्जेंटीना और अल्जीरिया की टीमें 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी हैं। यानी चार डिफेंडर्स, तीन मिडफील्डर्स और तीन फॉरवर्ड। 

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनल मेसी, थियागो अल्माडा, लाउतारो मार्टिनेज।

अल्जीरिया: लुका जिदान, ऐसा मांडी, रयान ऐट-नूरी, रफीक बेलघाली, रामी बेन्सेबैनी, फारेस शाइबी, हिचम बुदाउई, नबील बेंटालेब, इब्राहिम माज़ा, अमीन गुइरी, अनिस हदज मूसा।

06:23 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनल मेसी, थियागो अल्माडा, लाउतारो मार्टिनेज।

अल्जीरिया: लुका जिदान, ऐसा मांडी, रयान ऐट-नूरी, रफीक बेलघाली, रामी बेन्सेबैनी, फारेस शाइबी, हिचम बुदाउई, नबील बेंटालेब, इब्राहिम माज़ा, अमीन गुइरी, अनिस हदज मूसा।

06:21 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : मेसी की फिटनेस पर स्कालोनी का बयान

स्कालोनी ने कहा, ‘हमारी राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार हैं। उनमें से कुछ को चोट लगी है और कुछ पूरी तरह से फिट हैं। केवल निको इकलौता खिलाड़ी जिसकी चोट थोड़ा चिंताजनक है। बाकी किसी को भी गंभीर चोट नहीं है।’ 38 वर्षीय मेसी ने दो सप्ताह पहले कनसास सिटी में अर्जेंटीना के बेस कैंप में पहुंचने के बाद से मीडिया से बात नहीं की है, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान आठ बार के बैलोन डीओर विजेता फिट और तनावमुक्त नजर आए। मेसी ने पिछले हफ्ते आइसलैंड के साथ एक अभ्यास मैच में 20 मिनट खेलकर और गोल करके अपनी अपनी फिटनेस को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर कर दिया।

06:21 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : मेसी पर रहेंगी नजरें

अर्जेंटीना अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं जिनमें मेसी भी शामिल है जो मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से जूझ रहे हैं। उनके अलावा निको पाज़ घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जूलियन अल्वारेज़ को टखने में चोट लगी है। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ के उंगली में फ्रैक्चर होने के बावजूद शुरुआती लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है। असली सवाल सिर्फ निकोलस टैग्लियाफिको को लेकर है, जो अपने बाएं पांव के पिछले हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद अभ्यास कर रहे हैं।

06:20 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : क्या कर पाएंगे खिताब का बचाव

विश्व कप के इतिहास में अभी तक केवल दो देश ही अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं। इटली ने 1938 में और ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था। इसका मतलब है कि पिछले 64 साल से कोई भी टीम अपना खिताब नहीं बचा पाई है तथा अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। अर्जेंटीना हालांकि इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कालोनी ने कहा, ‘हम आश्वस्त और आत्मविश्वास से भरे हैं। हम यहां हैं और यह हमारे लिए बहुत अच्छा समय है।’

06:19 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : कोच स्कालोनी ने क्या कहा?

अर्जेंटीना के अल्जीरिया के खिलाफ 2026 विश्व कप के पहले मैच से एक दिन पहले स्कालोनी ने कहा, ‘हमें पिछले विश्व कप का अनुभव है, इसलिए यह पहला मैच निर्णायक नहीं है। मेरा मतलब है, यह महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पहला मैच ही सब कुछ है।’

06:18 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live : अर्जेंटीना ने पिछले साल पहला मैच गंवाया था

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी जानते हैं कि विश्व कप का फैसला टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं होगा। उनकी टीम ने चार साल पहले यह साबित कर दिया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना 2022 में कतर में सऊदी अरब से मिली हार की तरह ही शुरुआत करना चाहता है। अर्जेंटीना ने तब पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की थी। उसने ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे दो मैच में पोलैंड और मैक्सिको को हराया, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया और आखिर में एक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा विश्व खिताब जीता।

06:15 AM, 17-Jun-2026

Argentina vs Algeria Live: अर्जेंटीना का अल्जीरिया से मुकाबला शुरू; मेसी खेल रहे 200वां मैच; देखें स्टार्टिंग लाइन अप

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप 2026 में अभी ग्रुप-जे में अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से जारी है। यह मुकाबला कैंसास सिटी में खेला जा रहा है। दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप आ चुकी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीटीसी हड़ताल जारी:आधी से ज्यादा बसें डिपो में, ऑटो-कैब की मांग तीन गुना बढ़ी; आज इसलिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें – Dtc Strike Continues: Demand For Autos And Cabs Triples; Commuters May Face Increased Difficulties Today

भारतीय रेल:दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत – Scramble For Tickets On Trains To Bihar Ahead Of Diwali And Chhath.

डूसू चुनाव:कैंपस से सत्ता तक हर बार एक जैसी नहीं रही कहानी, परिसर की पसंद को दिल्लीवाले करते रहे खारिज – Dusu Elections: The Story From Campus To Power Hasn’t Always Been The Same

इटली में सख्ती की पहल:मेलोनी स्कूलों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाएंगी; विदेशी छात्रों की संख्या सीमित होगी – Italian Pm Meloni To Ban Burqas, Niqabs In Schools; Cap Foreign Students

दिल्ली:संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू – Delhi | A Major House Robbery Took Place In The Sainik Bazar Area Of Sangam Vihar On Sunday Night.

ट्रंप के ‘विजय द्वार’ में बनेगा सैन्य अड्डा:ड्रोन-स्नाइपर से गोला-बारूद तक का इंतजाम, क्या है प्लान? – Donald Trump Washington Arch Military Complex Drones Snipers

Leave a Comment