लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pok:पाक सेना की बर्बरता पर भड़के कश्मीरी अलगाववादी, पीओके में जारी हिंसा और मौतों की स्वतंत्र जांच की मांग – Kashmiri Separatists Outraged By Pakistan Army S Brutality In Pok Demand Independent Probe Over Violence Death

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जारी मानवाधिकार हनन ने अब उन लोगों को भी हिला दिया है, जो दशकों से अलगाववादी रवैया रखते आए हैं। कश्मीर घाटी के प्रमुख अलगाववादी हलकों से जुड़े रहे और फिलहाल कश्मीर डायस्पोरा कोएलिशन  के अध्यक्ष डॉ. मुबीन शाह ने पीओके में जारी हिंसा, गिरफ्तारियों और मौतों के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान सरकार और सेना को कठघरे में खड़ा किया है।

डॉ. शाह ने गहरा आक्रोश जताया है कि पाकिस्तानी हुकूमत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए दमनकारी रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि भारतीय जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी नेताओं ने हमेशा एक नीति के तहत खुद को पीओके की स्थानीय राजनीति से दूर रखा था ताकि मूल मुद्दा न भटके। लेकिन आज वहां निर्दोषों की मौतें और अंधाधुंध गिरफ्तारियां बेहद दर्दनाक हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों के लिए यह इलाका महज जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि उम्मीद, सुरक्षा, शरणस्थली और कश्मीरी संघर्ष का बेस कैंप था। लेकिन आज उसी बेस कैंप में पाकिस्तानी सुरक्षा बल अपने ही लोगों के खिलाफ बल प्रयोग कर रहे हैं, जिससे नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ कश्मीरियों में भारी गुस्सा है।

कश्मीर डायस्पोरा कोएलिशन

वैश्विक स्तर पर सक्रिय छह प्रमुख कश्मीरी प्रवासी संगठनों का संयुक्त अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसकी स्थापना अक्तूबर 2022 में बाकू, अजरबैजान में की गई थी। इसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, तुर्की और यूरोपीय संघ में स्थित संगठन शामिल हैं। जो एक साझा मंच से अपनी गतिविधियां चलाते हैं। यह कोएलिशन संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत कश्मीर के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार की वकालत करता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों के समक्ष भारत सरकार की कश्मीरी नीतियों तथा धारा 370 को हटाए जाने के फैसले का कड़ा विरोध करता है।

अवामी एक्शन कमेटी ने सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

पीओके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के आंदोलन का खुला समर्थन करते हुए इन संगठनों ने पाकिस्तान सरकार और स्थानीय प्रशासन के सामने एक साझा मांग पत्र रखा है। इसमें पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मांग की है कि पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना हिंसक कार्रवाई तुरंत रोकें। अत्यधिक बल प्रयोग और मौतों की एक स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच कराई जाए ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो सके। मुबीन चाहते हैं कि पाकिस्तानी प्रशासन छुपाए जा रहे मौतों और अवैध हिरासत में लिए गए लोगों के आंकड़े जनता के सामने रखे।

शरणार्थी विरोधी साजिश बंद हो

पीओके विधानसभा सीटों में मनमाने प्रशासनिक सुधारों के नाम पर कश्मीरी शरणार्थी समुदायों को हाशिए पर धकेलने की साजिश बंद की जाए। स्थानीय आर्थिक और सांविधानिक मांगों को बंदूकों के दम पर कुचलने की कोशिशें केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करेंगी।

पाकिस्तान के लिए झटका…मुबीन शाह जैसे नेताओं का यह बयान इस्लामाबाद और रावलपिंडी के लिए बड़ा झटका है। साफ है कि पीओके का संकट अब केवल स्थानीय महंगाई का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के दमन के खिलाफ एक बड़े जन-विद्रोह का रूप ले चुका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Arg Vs Alg Live:अर्जेंटीना का अल्जीरिया से मुकाबला शुरू; मेसी खेल रहे 200वां मैच; देखें स्टार्टिंग लाइन अप – Argentina Vs Algeria Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Top News:उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2026 Updates

आज के दिन:नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कोटा से अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी, राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे पीएम – 17june 2026 Major Events

राम मंदिर में चंदा चोरी:2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू – Theft Of Donations At Ram Mandir: Sit Scrutinizing Records From 2021 To Date

देशभर में बदलेगा मौसम:दिल्ली-ncr समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय – Alert For Thunderstorms And Rain In Several States Delhi Ncr Weather Change Western Disturbance Monsoon

Terrorist-criminal Syndicate:दिल्ली-एनसीआर को दहलाने के लिए हो रही थी रेकी, हिंदू नेता भी थे निशाने पर – Reconnaissance Was Being Conducted To Unleash Terror In Delhi-ncr; Hindu Leaders Were Also Targeted.

Leave a Comment