फीफा विश्व कप 2026 के 17वें मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता फ्रांस का सामना सेनेगल से है। फ्रांस ग्रुप आई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस दौरान कायलियन एमबाप्पे पर नजरें होंगी।
उपलब्धि हासिल करने से एक कदम दूर एमबाप्पे
कायलियन एमबाप्पे फीफा विश्व कप में बड़ी उपलब्धि दर्ज करने से एक कदम दूर हैं। अगर वह इस मैच में एक गोल कर लेते हैं तो वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले ओलिवियर गिरोड की बराबरी कर लेंगे।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की शुरुआती एकादश:
फ्रांस: माइक मेगनन (जीके), जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, माइकल ओलिसे, कायलियन एमबाप्पे (कप्तान)
सेनेगल: एडौर्ड मेंडी, कालिडौ कौलीबली, क्रेपिन डायटा, मौसा नियाखाते, एल हादजी मलिक डियॉफ, इद्रिसा गण गुये, लैमिन कैमारा, पेप गुये, सादियो माने, निकोलस जैक्सन, इस्माइला सर्र।


