लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विवादित वीडियो को सीएम मान ने नकारा:श्री अकाल तख्त के हुकमनामे पर कहा-मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है – Punjab Cm Bhagwant Mann On Akal Takht Statement

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सीएम भगवंत मान ने अपने कथित विवादित वायरल वीडियो को पूरी तरह नकार दिया है। सोमवार को श्री अकाल तख्त से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ हुकमनामा जारी हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है कि अकाल तख्त ने किसी तत्कालीन सीएम के खिलाफ हुक्मनामा सुनाया हो। 

चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह मैं नहीं हूं। मैं हैरान हूं कि पंथ के इतने बड़े ओहदे पर बैठे लोग सियासी मोहरे की तरह काम कर रहे हैं। वीडियो में जो शख्स है, न तो उसकी कद काठी मुझसे मिलती है। यह मुझे केवल बदनाम करने की साजिश है। अपने सियासी आकाओं के इशारों पर मेरे खिलाफ यह हुक्मनामा दिया गया है। यह मेरे खिलाफ एक प्रोपेगेंडा है।

मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का कर रहे इस्तेमाल

सीएम ने कहा कि मैं पंजाब में गुरु की बाणी, पानी, किसानी और जवानी के लिए जो सरकारी फैसला ले रहा हूं वह मेरे विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। इसलिए मुझे बदनाम करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और इसके लिए धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मान ने कहा कि मैं श्री अकाल तख्त को सर्वोच्च संस्था मानता हूं और उसके आगे नतमस्तक होता हूं। श्री अकाल तख्त से मत्था लगाने के बारे में न तो मैं सोच सकता हूं और न ही मेरी आने वाली कई पीढ़ियां ऐसा सोच सकती हैं लेकिन श्री अकाल तख्त पर जो सियासी नियुक्तियां हुई हैं और ये लोग जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, वह सारी संगत अच्छी तरह जानती है।

केजरीवाल ने भी किया शेयर

वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम मान के स्पष्टीकरण वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि भगवंत मान के अच्छे कामों से बौखला कर विरोधी उनको झूठ बोलकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Lpg उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर:इन लोगों को अब नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, जारी हुआ ये आदेश; पढ़ें – Up Lpg News Over 2.25 Lakh Lpg Connections To Be Suspended Png Users May Lose Dual Benefits

Telegram का विवादों से पुराना नाता:9 देशों में बैन, आखिर क्यों इस एप से परेशान हैं सरकारें? – Telegram Banned In India Till June 22 Ahead Of Neet 2026 Re-exam

‘बॉल दिख ही नहीं रही थी’:खराब रोशनी में हुआ सुपर ओवर, तिलक वर्मा ने अंपायरिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा – Tilak Varma Questions Umpiring Decisions After Controversial Super Over In India A Vs Sri Lanka A Clash

Ed:यस बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 17 ठिकानों पर छापा – Ed Raid In Delhi Mumbai Many Premises Regarding Yes Bank Loan Scam Money Laundering

Uttarakhand:निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार से दुखद खबर आई सामने, मां का निधन, बेटे के जाने का गम नहीं सह पाईं – Jaspal Rana Mother Passes Away Ill For A Long Time Uttarakhand News In Hindi Renowned Shooter Jaspal Rana

त्विषा शर्मा केस:दूसरी पीएम रिपोर्ट भी भोपाल एम्स जैसी! चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके, आज समाप्त हो रही रिमांड – Twisha-sharma-case-second-aiims-postmortem-report-similar-to-bhopal-aiims-cbi-to-present-status-report-in-cour

Leave a Comment