लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sonam Raghuvanshi:’मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं भागी’, जमानत के बाद पहली बार सामने आई, इंदौर आने पर ये बोली – Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Raghuvanshi Stated, “i Did Not Go To Nepal; I Cannot Go To Indore Until Th

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर है। उन्होंने ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में कहा कि, “मैं शिलांग में हूं। मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं नेपाल चली गई। जिन शर्तों पर मुझे जमानत मिली है, उनका मैंने पूरा पालन किया है। केस खत्म होने तक मैं इंदौर भी नहीं आऊंगी।”

सोनम ने कहा कि वह शिलांग में कहां रुकी हुई हैं, इसका खुलासा वह सुरक्षा कारणों से नहीं करेंगी। खुद पर लगे हत्या के आरोप को लेकर उन्होंने कहा, “अभी इस केस का ट्रायल चल रहा है। इस बारे में कोई टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।”

सोनम ने कहा कि उनका खर्च कैसे चल रहा है, इस बारे में भी वह कोई खुलासा नहीं करेंगी। यह उनका निजी मामला है। दरअसल, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया था कि सोनम संभवतः नेपाल भाग गई है। उनके वकील भी नेपाल के हैं। उन्होंने इसमें मदद की है। इसके बाद सोनम सोमवार को मीडिया के सामने आईं और अपनी बात रखी।

पढे़ं: सोन नदी के भंवर में समाईं चार जिंदगियां, एक का शव मिला, तीन लापता; पिकनिक मनाने आए थे सभी

जमानत मिलने के बाद सोनम जेल से बाहर हैं और उनकी जमानत रद्द करने के लिए भी कोर्ट में याचिका लगाई गई है। जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने अभी कोई फैसला नहीं दिया है। सरकार की तरफ से कोर्ट के समक्ष सोनम को मिली जमानत का विरोध करते हुए तर्क रखा गया है कि इस हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी हैं। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थीं। वह अपना अपराध कबूल भी कर चुकी हैं। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

उधर, राजा के भाई विपिन का कहना है कि यह हत्याकांड देशभर में चर्चित रहा है और तीन राज्यों की पुलिस इससे जुड़ी है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच भी होनी चाहिए। इस मामले में सोनम सहित तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय:बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात? – Volodymyr Zelenskyy Donald Trump New York Meeting Peace Talks

कटड़ा:माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख – Fire Breaks Out At Mata Vaishno Devi Helipad Terminal.

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

केरल में भारी बारिश का कहर:इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना – Kerala Heavy Rain Idukki Landslide Two Dead Nilambur Five Missing

हरियाणा में दर्दनाक हादसा:गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल – Two Youths Died And One Injured While Returning On Motorcycle After Ganesh Immersion In Hisar

आज का राशिफल 21 सितंबर:वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment