लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monsoon Cooking Tips: बारिश का मौसम जैसे ही आता है चारों तरफ हरियाली सी छा जाती है और मौसम भी काफी ज्यादा सुहाना लगने लगता है. इन दिनों में अक्सर हम गर्मागर्म चीजों को खाना ज्यादा शुरू कर देते हैं क्योंकि बाहर ठंडी-ठंडी बारिश के बीच जब कुछ गर्म खाने का मौका मिलता है, तो इसका एक्सपीरियंस बिलकुल ही अलग लगने लगता है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन बारिश के दिनों में आप किस चीज को किस तरह से खा रहे हैं, इसका काफी गहरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मॉनसून के दौरान हवा में मॉइस्चर काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिस वजह से बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. आपकी सेहत न बिगड़े इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बारिश के दिनों में कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए. अगर आप घर इन चीजों को बना रहे हैं तो कोशिश करें कि इन्हें पहली बार में ही खाकर खत्म कर दें, इन्हें फ्रिज में बाद में गर्म करके खाने के लिए स्टोर करके न रखें. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

चावल को भूलकर भी न करें दोबारा गर्म

अक्सर दोपहर या रात के बचे हुए चावल को हम अगली सुबह फ्राई या गर्म करके खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन बारिश के दिनों में अगर आप ऐसा करते हैं तो यह फूड पॉइजनिंग की वजह भी बन सकता है. कच्चे चावल में बैसिलस सेरियस नाम के बैक्टीरिया के छोटे अंश होते हैं, जो चावल पकने के बाद भी जिंदा रह सकते हैं. अगर पके हुए चावलों को लंबे समय तक बाहर छोड़ दिया जाए, तो मॉनसून के भीगे हुए माहौल में ये बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं. इन्हें दोबारा गर्म करने पर भी ये बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते और आपका पेट खराब कर सकते हैं.

पालक और अन्य हरी सब्जियों को न करें दोबारा गर्म

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी या राजगीरा को सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इन्हें सिर्फ एक बार पकाकर ही खाना चाहिए. इन सब्जियों में भारी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है. जब आप बची हुई हरी सब्जी को दोबारा तेज आंच पर गर्म करते हैं, तो यह नाइट्रेट नाइट्रोजामिन में कन्वर्ट हो जाते हैं. यह एलिमेंट आपके शरीर के लिए नुकसानदेह होता है और इससे पेट में इंफेक्शन या उल्टी-दस्त की प्रॉब्लम भी हो सकती है.

अंडे को दोबारा गर्म करने की न करें गलती

अंडा प्रोटीन के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है, चाहे वह उबला हुआ हो या ऑमलेट के रूप में। लेकिन प्रोटीन से भरपूर चीजों को लेकर बारिश में थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है. जब आप पके हुए या उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करते हैं, तो इसका प्रोटीन स्ट्रक्चर पूरी तरह बदल जाता है. इससे अंडे में कुछ ऐसे हानिकारक एलिमेंट्स बन जाते हैं जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं.

फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है मशरूम

मशरूम को हमेशा उसी समय फ्रेश बनाकर ही खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बहुत ही नाजुक प्रोटीन और एंजाइम्स होते हैं. जैसे ही मशरूम पकने के बाद ठंडा होता है तो हवा में मौजूद बैक्टीरिया इस पर हमला कर देते हैं, खासकर बारिश के चिपचिपे मौसम में ऐसा ज्यादा होता है. अगर आप बचे हुए मशरूम को दोबारा गर्म करते हैं, तो इसका प्रोटीन पूरी तरह टूट जाता है, जिससे यह पेट में आसानी से नहीं पचता और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.

आलू को भी दोबारा नहीं करना चाहिए गर्म

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हमारे घरों में सबसे ज्यादा किया जाता है. आप इसे सब्जियों की जान भी कह सकते हैं. बता दें आपको बारिश के दिनों में उबले या पके हुए आलू को दोबारा गर्म करने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. जब आलू पकने के बाद कमरे के तापमान पर बहुत देर तक रखा रहता है, तो उसमें क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम नाम का बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लगता है. यह बैक्टीरिया पेट में जाकर गंभीर इंफेक्शन का कारण बन सकता है. अगर आप इसे दोबारा गर्म भी कर लें, तब भी इसका खतरा पूरी तरह टलता नहीं है.

हेल्दी रहने के लिए क्या करें?

बारिश के इस मौसम में बीमारियों से बचने का सबसे आसान और सिंपल तरीका है कि आप हमेशा फ्रेश और गर्म खाना ही खाएं. आपको सिर्फ उतना ही खाना बनाना है जितनी आपको जरूरत लग रही हो. अगर खाना बच भी जाता है, तो उसे बाहर खुला छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, बल्कि तुरंत ढककर फ्रिज में रखें.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

The post बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment