लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता’:pak पीएम के बाद ट्रंप ने की घोषणा; नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का भी एलान – Pakistan Pm Shehbaz Sharif And Trump Announces Us-iran Peace Deal, Signing On June 19 In Switzerland

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा।

अमेरिका ने नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की घोषणा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ समझौता पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की ओर से नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वैश्विक जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सके।

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा- दुनिया के जहाजों, अपने इंजन शुरू करो। तेल को बहने दो। हालांकि पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि ईरान के साथ हुई डील में क्या-क्या शामिल है। ईरान की तरफ से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया पोस्ट में नहीं दी गई है।


शांति समझौते में मध्यस्थ देशों की अहम भूमिका

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इस पूरे कूटनीतिक प्रयास में मध्यस्थ देशों और सहयोगियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कतर के नेतृत्व की प्रशंसा की, जिसने इस समझौते को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसके साथ ही सऊदी अरब और तुर्की की भूमिका को भी इस शांति प्रक्रिया में प्रभावशाली और अहम बताया गया है।

समझौते को लागू करने से पहले मध्यस्थों की निगरानी में इस सप्ताह कई प्रारंभिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का उद्देश्य तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देना और औपचारिक हस्ताक्षर प्रक्रिया की तैयारी करना है। इस समझौते के बाद वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता को लेकर उम्मीदें एक बार फिर मजबूत होती दिखाई दे रही हैं।

ट्रंप ने पहले कहा था- शांति समझौता कुछ घंटों के लिए टला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दावा किया था कि लेबनान पर इस्राइली हमले के कारण ईरान के साथ होने वाले शांति समझौता कुछ घंटों के लिए टालना पड़ा। डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस्राइली हमले के बाद स्थिति अचानक बदल गई, जिससे पूरा मामला प्रभावित हुआ और हस्ताक्षर प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो गई। उन्होंने बताया कि समझौता लगभग पूरा हो चुका था और हस्ताक्षर से केवल एक घंटा दूर था, लेकिन बेरूत पर हमले की जानकारी मिलने के बाद उन्हें स्थिति पर आश्चर्य हुआ। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति नाराजगी जताई, क्योंकि इससे शांति प्रक्रिया प्रभावित हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा में दर्दनाक हादसा:गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल – Two Youths Died And One Injured While Returning On Motorcycle After Ganesh Immersion In Hisar

आज का राशिफल 21 सितंबर:वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यूपी:अखिलेश बोले- हर विधानसभा में सपा बढ़ाएगी 27000 वोट, नवरात्र में दूसरी पार्टियों के नेता होंगे शामिल – Up: Akhilesh Said That Sp Will Increase Its Vote Share By 27 Thousand In Every Assembly

रूस के चुनाव परिणाम:सत्तारूढ़ यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक वोट मिले, क्या पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत? – Russia Election Preliminary Results United Russia Party Leads Central Election Commission Vote Share Updates

बिग बॉस 20:घर से बेघर हुआ यह सदस्य; काजी और रीति में हुई बहस, आम्रपाली और माही में से किसे मिला ज्यादा प्यार? – Rohed Khan Evicted From The Salman Khan Hosted Show Bigg Boss 20 Amrapali Mahi Qazi And Rhiti Tiwari Fight

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

Leave a Comment