लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Trump:ईरान डील से पहले इस्राइल के बेरूत हमले पर भड़के ट्रंप, कहा- शांति समझौते को नहीं पहुंचना चाहिए नुकसान – Trump Expressed Displeasure Over The Beirut Attack, Stating That Peace Agreement Should Not Be Harmed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेरूत में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह हमला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को और बढ़ाने से बचने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस्राइल को अपनी सुरक्षा और खतरों से बचाव का अधिकार है, लेकिन जिस हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई, वह बेहद छोटा और महत्वहीन था। उन्होंने कहा कि उस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, न कोई घायल हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में यह घटना क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण शांति प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Explainer: अमेरिका-ईरान के समझौते की शर्तें तय, ट्रंप-मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

समझौता बहुत करीब है- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक समझौता बहुत करीब है, जो पूरे क्षेत्र में शांति लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह संभावित समझौता सिर्फ लेबनान ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।

‘लेबनान में इस्राइल की ओर आगे कोई हमला नहीं होना चाहिए’

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि लेबनान में इस्राइल की ओर से आगे कोई हमला नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अन्य पक्षों, खासकर हिजबुल्ला, को भी इस्राइल के खिलाफ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- US-Iran Tensions: ईरान की जब्त 25 अरब डॉलर की संपत्तियां जारी करेगा अमेरिका? जानें कब हो सकता है अंतिम समझौता

ट्रंप ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की

अपने संदेश के अंत में ट्रंप ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘आइए, इस मौके को खराब न करें’। उन्होंने संकेत दिया कि अगर दोनों पक्ष संयम बरतते हैं तो क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव को कम करने और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला:प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप – Iit Bombay Student Suicide Row Faculty Forum Backs Prof Dulla Alleges Attempt To Tarnish Image Know Details

हनुमान अंश:नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया – Neem Karoli Babas Daughter Girija Ji Watched Hanuman Ansh 15 Times Each Time She Cried

अनाधिकारिक वनडे:भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी – India A Women Vs Australia A Women 1st Unofficial Odi Match Highlights Scorecard Key Moments

यूपी पुलिस का कारनामा:डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन – Up 112 Police Personnel Seen Stealing Diesel In Bareilly Two Suspended

यूपी:प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल – Up: 7,600 Home Guards Will Be Recruited In The State, But Even After The Recruitment Of 41,424 Home Guards, V

Leave a Comment