लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा:अंजली बनीं प्रदेश टॉपर, अरूण दूसरे और हेमा तीसरे स्थान पर रहीं; ऐसा रहा पूरा रिजल्ट – Nursing Entrance Exam: Anjali Became The State Topper, Arun Came Second And Hema Came Third

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने शनिवार को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर की अंजिली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद के अरूण कुमार दूसरे और सहारनपुर की हेमा देवी तीसरे स्थान पर रहे। सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण भी शुरू हो गया है।अंजलि ने 120 में से 114 अंक प्राप्त किए। जबकि गाजियाबाद के अरूण कुमार को 113 अंक तो वहीं हेमा देवी को 112 अंकों मिले।

सहारनपुर की हेमा देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष तक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में मिली सफलता उनके लिए सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य था, इसलिए पूरी एकाग्रता के साथ इसी दिशा में तैयारी की।

पोस्ट बीएससी नर्सिंग में आंचल अव्वल

जीएनएम की पढ़ाई पूरी कर लखनऊ की एलडीए कॉलोनी निवासी आंचल वर्मा ने पोस्ट बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की गई नियमित पढ़ाई को दिया। आजमगढ़ के गोल्डी यादव दूसरे तथा लखनऊ की दीपांकिनी रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। दीपांकिनी का कहना है कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन और लगातार रिवीजन है।

एमएससी नर्सिंग में वाराणसी के सुधा प्रदीप शीर्ष पर

एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में वाराणसी के पाटिल सुधा प्रदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रयागराज के आशीष कुमार दूसरे और सहारनपुर की अर्पुवा चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।

काउंसलिंग पंजीकरण शुरू

एबीवीएमयू के कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प भर सकेंगे, जिसके बाद मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला के अनुसार प्रदेश के लगभग 185 नर्सिंग संस्थानों की करीब 14,500 सीटों पर प्रवेश के लिए छह जून को 20 जिलों के 307 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1,35,074 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bob Lbo Vacancy:बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी; ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम – Bank Of Baroda Lbo Recruitment 2026: Apply For 2,482 Local Bank Officer Posts From August 18

Employment:भारत में नौकरियों के पदनाम व वेतन बेमेल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; जानें कर्मी क्या सोच रहे – Mismatch Between Job Titles And Pay In India: Report Reveals Shocking Disconnect

Himachal News:हिमाचल में घटेगा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का कैडर, केंद्र को लिखा पत्र – Cadre Strength Of Ias, Ips, And Ifs Officers In Himachal To Be Reduced; Letter Written To The Centre.

Bjp:भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पूनिया को पंजाब की तो Up की इन्हें मिली जिम्मेदारी – Bjp National President Nitin Nabin Appointed New State In-charges And Co-in-charges For Up, Punjabgujarat

Supreme Court:आरोपियों की पहचान ऑनलाइन जाहिर करने पर रोक की मांग, केंद्र और सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस – Supreme Court Issues Notice To Centre On Pil For Restraining Police From Revealing Identity Of Accused Online

मनप्रीत के सहारे मालवा पर नजर:भाजपा के लिए ब्रिज बने बादल, शिअद के लिए चुनौती; पंजाब के चेहरों को जिम्मेदारी – Manpreet Singh Badal Appointed As Vice President Big Role In Bjp National Team Amid 2027 Assembly Election

Leave a Comment