लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल:40 साल पुराने जमीन विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 जून तक समाधान की उम्मीद – Udf Govt Working To Resolve Pariyathukavu Land Dispute Before June 16 Hc Deadline: Kerala Minister

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने शनिवार को कहा कि सरकार एर्नाकुलम जिले के परीयाथुकावु में लंबे समय से जारी जमीन विवाद को 16 जून से पहले आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश कर रही है। यह तारीख केरल हाईकोर्ट की ओर से तय की गई समय-सीमा है। हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद किझक्कंबलम के पास परीयाथुकावु में रहने वाले सात दलित परिवारों को बेदखली का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री एम जॉन ने क्या कहा?

उन्होंने पत्रकारों से कहा, प्रयास जारी हैं और हमें उम्मीद है कि 16 जून से पहले इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा। इसको लेकर बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, यह मामला करीब 40 वर्षों से चल रहा है। किसी भी पिछली सरकार ने इस दौरान दखल नहीं दिया, न कोई चर्चा की और न ही विवाद का न्यायसंगत समाधान खोजने के लिए गंभीर प्रयास किया। 

40 साल पुराना विवाद

जॉन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में अदालत के आदेशों को लागू करने के लिए पुलिस करीब 14 बार बेदखली संबंधी कार्रवाई के लिए वहां गई। उन्होंने कहा, उन मौकों पर भी किसी सरकार ने इस मुद्दे को आधिकारिक स्तर पर नहीं उठाया और न ही इसे सुलझाने के लिए बातचीत शुरू की। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर ऐसा समाधान निकालने की भी कोई कोशिश नहीं हुई जिसे सभी स्वीकार कर सकें। 

ये भी पढ़ें: पोस्टर राजनीति पर तमिलनाडु में सियासी संग्राम: उदयनिधि का सीएम विजय पर हमला, निति आयोग बैठक को लेकर उठाए सवाल

‘हरसंभव प्रयास कर रही यूडीएफ सरकार’


  • मंत्री रोजी एम जॉन ने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार इस समस्या को हल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

  • एम जॉन ने कहा कि उन्होंने बातचीत की है और पूरी ईमानदारी के साथ इस मामले को सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

  • उन्होंने कहा कि समझौता कराने के लिए जितना आगे जाना पड़े, हम तैयार हैं और उसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई एक बैठक को बिना नई तारीख तय किए स्थगित कर दिया गया। ये सात दलित परिवार 2.69 एकड़ जमीन पर रह रहे हैं। एक निजी मुकदमे के बाद अदालत ने उन्हें वहां से हटाने का आदेश दिया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटा के आईफोन प्लांट पर लटकी तालेबंदी की तलवार:जहरीले पानी से किसान परेशान, क्या बंद होगी फैक्ट्री? – Tata’s Apple Iphone Factory In Tamil Nadu Faces Closure Threat Over Groundwater Contamination

West Asia Crisis:पाकिस्तानी Pm शरीफ का दावा- 24 घंटे में Us-ईरान शांति समझौता संभव; ट्रंप-अराघची का रुख क्या? – Pakistan Says Us-iran Peace Deal May Be Finalised Within 24 Hours

जम्मू-कश्मीर से रेगिस्तान तक दिखा पराक्रम:अगले सेना प्रमुख ले. जन. धीरज सेठ कौन हैं, कौन सा रिकॉर्ड दुर्लभ? – Who Is Lieutenant General Dheeraj Seth Rare-record Full Profile

‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात – Kunika Sadanand And Shahbaz Badesha Support Pranit More In The 370 Biryani Controversy

Khabaron Ke Khiladi:’370 की बिरयानी’ जैसे विवाद पर कैसे लगेगी रोक? विश्लेषकों ने बताया सोशल अनुशासन का रास्ता – Khabaron Ke Khiladi 370 Biryani Expert Analyse The Social Media Content Stand Up Comedy News And Updates

Bihar:एनडीए में सब कुछ ‘ऑल इज वेल’, दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला? – Bihar News: All Is Well Within The Nda, Situation Regarding Deepak Prakash Is Clear; Upendra Kushwaha Rlm

Leave a Comment