लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

असम:वायुसेना का An-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हादसा; Iaf ने दिए जांच के आदेश – Air Force Aircraft Crashes In Assam; An-32 Transport Aircraft Crashes At Jorhat Air Force Station.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसमें अचानक आग लग गई और उससे घना धुआं उठने लगा। यह नजारा काफी भयावह था, जिसे देखते ही एयरपोर्ट और वायुसेना की फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया, ताकि आग फैलने से रोका जा सके।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एएन-32 विमान जोरहाट हवाई पट्टी पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। फिलहाल प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- PM Modi: ‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा

वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया

वायु सेना ने इस दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ (जांच समिति) बनाई जा रही है। भारतीय वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। वायु सेना ने कहा, ‘आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान आईएएफ के एक एएन-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है’। इससे पहले, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि असम के जोरहाट जिले में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना तब हुई जब विमान रोवरियाह इलाके में आईएएफ के एयरबेस पर लैंड कर रहा था।

सोवियत दौर में बना था मालवाहक विमान

AN-32 विमान, जो सोवियत दौर में बना था, भारतीय वायुसेना के लिए कई दशकों से एक अहम ट्रांसपोर्ट विमान रहा है। खासतौर पर पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में सामान और जवानों को पहुंचाने में इसका बड़ा योगदान रहा है। लेकिन इसके साथ पहले भी कई हादसे जुड़े रहे हैं, जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

एएन-32 विमान क्या है?

एएन-32 भारतीय वायुसेना का मध्यम श्रेणी का जुड़वां इंजन वाला परिवहन विमान है, जिसे मूल रूप से तत्कालीन सोवियत संघ के एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो ने विकसित किया था। यह विमान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है। भारतीय वायुसेना पिछले कई दशकों से एएन-32 का उपयोग सैनिकों की आवाजाही, हथियार और रसद सामग्री पहुंचाने, आपदा राहत कार्यों तथा मानवीय सहायता अभियानों में करती रही है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अपेक्षाकृत छोटे और कच्चे रनवे से भी उड़ान भरने और उतरने में सक्षम माना जाता है, जिससे पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। यह विमान लगभग 40 से अधिक सैनिकों या कई टन तक सैन्य सामान ले जाने की क्षमता रखता है। हालांकि लंबे समय से सेवा में होने के कारण भारतीय वायुसेना चरणबद्ध तरीके से इसके बेड़े के आधुनिकीकरण पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Who is Harsha Sunny?: बैंकॉक से लौटी ब्यूटी क्वीन के बैग से मिला 11.8 करोड़ रुपये का गांजा, कस्टम ने धर-दबोचा

पहले भी हो चुका है दुर्घटना का शिकार

साल 2019 में भी इसी तरह का एक बड़ा हादसा हुआ था, जब जोरहाट से उड़ान भरने वाला AN-32 विमान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका जाते समय लापता हो गया था। बाद में उसका मलबा पहाड़ों में मिला और उसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा एक AN-32 विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था, जिसमें 29 लोग सवार थे। कई वर्षों तक तलाश के बाद भी विमान का पता नहीं चला और सभी को मृत मान लिया गया। ताजा घटना ने एक बार फिर AN-32 विमान की ऑपरेशनल सुरक्षा और उसकी विश्वसनीयता पर चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल, वायुसेना की ओर से इस हादसे पर आधिकारिक बयान का इंतजार है, जबकि मौके पर राहत और जांच का काम जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जोधपुर:अग्निवीर भर्ती रैली में 90 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे, एक अक्टूबर से सीकर में अगली रैली – More Than 90 Percent Of Candidates Participated In The Agniveer (male) Army Recruitment Rally

क्या ट्रंप बदल देंगे एआई का नाम?:तीन विकल्पों पर शुरू किया पोल; जानें लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया – Will Trump Rename Ai? Poll Launched With Three Options; Find Out Which Name People Preferred

एशियाड में भारत का कार्यक्रम:निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा – India’s Schedule At Asian Games 21st September 2026 Shooting Mma Badminton Swimming Hockey Table Tennis

यूपी:अब सतह पर आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, क्या प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच चल रही है अनबन? – Up: Now The Internal Conflict Of Congress Has Come To The Surface, Is There A Rift Going On Between The State

यूपी:प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले – Up: Major Administrative Reshuffle In The State, Several Ias Officers Including Amit Ghosh And Amrit Abhijat T

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर:एक की मौत, सात के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया – Keralam Flash Flood: 1 Dead, 7 Feared Swept Away In Pookkottumpadam

Leave a Comment