लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg Live Score:भारत और अफगानिस्तान मैच में बारिश का खलल, टॉस में हो रही देरी; पिच कवर्स से ढकी – Ind Vs Afg Live Cricket Score India Vs Afghanistan 1st Odi 2026 Match At Hpca Stadium News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:50 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: टॉस में देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला है। धर्मशाला में बारिश हो रही है जिस कारण टॉस तय समय पर नहीं हो सकेगा। फिलहाल पिच कवर्स से ढकी हुई है।

12:42 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: नीतीश रेड्डी पर रहेंगी निगाहें

हार्दिक पांड्या की तरह नीतीश रेड्डी भी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। टीम प्रबंधन यह देखना चाहेगा कि क्या वह लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। आईपीएल में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले रेड्डी अब वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

12:31 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: धर्मशाला में हो रही है बारिश

धर्मशाला में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। बारिश ज्यादा तेज नहीं है, लेकिन अगर ये जारी रही तो टॉस में देरी हो सकती है। 

12:25 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव

शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि केएल राहुल मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन गेंदबाजी में उनकी निरंतरता चयनकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी।

12:24 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: रोहित पर होगी जिम्मेदारी

आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ मुकाबले नहीं खेल पाने वाले रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं। 39 वर्षीय रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा जारी है। विश्व कप 2027 तक उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव और निरंतर प्रदर्शन अभी भी टीम के लिए अहम है।

12:18 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: कोहली-हार्दिक नहीं होंगे शामिल

भारतीय टीम इस सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बिना खेलेगी। कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विराट के स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक भी चोट से उबर रहे हैं।

12:10 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: धर्मशाला में बारिश का पूर्वानुमान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को धर्मशाला में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है। अगर ऐसा हुआ तो मैच में खलल पड़ सकता है।

12:07 PM, 13-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान मैच में बारिश का खलल, टॉस में हो रही देरी; पिच कवर्स से ढकी

Live Cricket Score, India vs Afghanistan (IND vs AFG) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम है। शुभमन गिल की अगुआई में टीम इस मैच में जीत दर्ज करने उतरेगी। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साउथ Vs बॉलीवुड:कैसे हिंदी सिनेमा ने 1000 करोड़ क्लब में किया टॉप? समझें ‘बाहुबली 2’ से ‘धुरंधर 2’ तक का सफर – 1000 Crore Club Bollywood And South Have 5 Films Each Yet Bollywood Leads Know How Dhurandhar 2 Dangal Bahubal

एक्सप्लेनर:क्या फ्री यूपीआई का दौर अब खत्म हुआ? 0.4% एमडीआर का आपकी जेब पर कितना होगा असर – Explainer What Is Mdr And How It Impacted Common People Pocket Free Upi Time Gone

सियासत:भाजपा में असमंजस, बढ़ रही बागी तृणमूल सांसदों की बेचैनी; क्या पार्टी की बंगाल इकाई का विरोध बना कारण? – Politics Bjp Confusion Rebel Trinamool Mps Discontent West Bengal Unit Opposition

एच-1बी वीजा पर सख्ती:वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये – Crackdown On H-1b Visas: Vance Says Americans’ Jobs Won’t Be Taken Away; One Crore Rupees To Be Paid For Work.

अयोध्या:राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर मचा घमासान, सवालों पर आया पलटवार; दिया था 11 अगस्त को इंटरव्यू – Ayodhya: Controversy Erupts Over Selection Of Ram Temple Trust Ceo; Interview Given On August 11

एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

Leave a Comment