लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प. बंगाल:’कल्याण बनर्जी बड़े हैं, उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा’, Tmc में बगावत के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान – Tmc Leader Abhishek Banerjee On Cid Summons Reacts To Kalyan Banerjee Remarks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बड़ी टूट की आहट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि वह उनसे बड़े हैं और उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है। बनर्जी ने कहा कि वह उनके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। 

अभिषेक बनर्जी ने कहा, कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा। 

सीआईडी की जांच पर क्या कहा?

जाली हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समन पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, आप जानते हैं कि मुझे सीआईडी ने तलब किया था। मैं वहां साढ़े पांच घंटे तक रहा। मुझे 14 जून को फिर बुलाया गया है और मैं वहां जाऊंगा। मैं हमेशा इस तरह की जांच में सहयोग करता हूं। मुझे एक अन्य मामले में भी फिर से समन दिया जाएगा। 

अभिषक बनर्जी ने कहा, मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं मौजूद नहीं हूं तो किसी और को नोटिस दे दें। लेकिन मैंने सुना कि वे इंतजार कर रहे थे। अगर वे ऐसे समय नोटिस देना चाहते हैं जब मैं घर पर नहीं हूं और किसी दूसरे व्यक्ति को नोटिस लेने की अनुमति भी नहीं है, तो उन्हें मेरे घर लौटने तक इंतजार करना होगा। मैं हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करता हूं।

अभिषेक बनर्जी ने पूछा- अमित शाह के खिलाफ क्यों दर्ज नहीं हुई एफआईआर?

उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान मेरे ‘डीजे’ को लेकर उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब सरकार बदल गई है और मेरे खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उकसावे वाले बयानों के लिए अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं होनी चाहिए?

ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस: बागी टीएमसी सांसद बोले- ममता बनर्जी का नहीं आया फोन, लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

‘हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे’

उन्होंने आगे कहा, मेरी पेशी को लेकर कई लोग सीआईडी से मिली जानकारी के आधार पर खबरें चला रहे हैं। इस मामले में जानकारी लीक किए जाने के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और मैं खुद कोई जानकारी साझा नहीं कर रहा हूं। इस लड़ाई में हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते। हमें एजेंसियों से डर नहीं लगता। विधायकों और सांसदों को साथ लेकर टीएमसी को नहीं झुकाया जा सकता। आपने कहा था कि अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात अलग हैं। 

अभिषेक बनर्जी जवाब देने में सक्षम: कुणाल घोष

सीआईडी के अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचने पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने कहा, अभिषेक बनर्जी अपने मामलों पर खुद जवाब देने में सक्षम हैं। इस विषय पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Parliament News Live Updates:संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित – Parliament Live Updates Discussion On Exam Reforms In Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Bills In Sansad News

यूपी:प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट – Up: Heavy Rain Warning In 25 Districts Today, Orange And Red Alerts Issued For These Cities

मंगल मिलन:एनडीए की बैठक शुरू, Pm मोदी, अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता शामिल; Ncpi के सांसद भी बुलाए गए – Bjp-led Nda Parliamentary Party To Hold Weekly ‘mangal Milan’ Meeting Today

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की स्थिति? – Jr Ntr Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery

अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन:अगले हफ्ते करेंगे अपना पहला स्पेसवॉक; करेंगे ये काम – Indian Origin Anil Menon Make History In Space Set For His First Spacewalk Next Week

आज के दिन:पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए बिल पर लोकसभा में होगी चर्चा, एनडीए सांसदों का मंगल मिलन – 28 July 2026 Major Events

Leave a Comment