लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत:us राजनयिक को फिर किया तलब, Mea ने दर्ज कराया कड़ा विरोध – Mea Summons Us Envoy Jason Meeks Over Gulf Of Oman Vessel Attacks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा और सख्त राजनयिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक दूत जेसन मीक्स को तलब किया। साउथ ब्लॉक में हुई इस बैठक के दौरान भारत ने अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर अपना विरोध दर्ज कराया। यह पूरा मामला ओमान की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में अमेरिकी नौसैनिक बलों की ओर से किए गए कथित हमलों से जुड़ा हुआ है। इन व्यापारिक जहाजों पर भारतीय नाविक सवार थे।  खास बात यह है कि जेसन मीक्स को इससे पहले बुधवार रात को भी तलब किया गया था। 

अस्वीकार्य है नागरिक जहाजों पर घातक बल का प्रयोग

भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नागरिक जहाजों के खिलाफ इस प्रकार के घातक बल का उपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राजनयिक वार्ता के दौरान अमेरिकी पक्ष को स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस तरह की हिंसक घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। यह क्षेत्रीय स्थिरता को भी सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, जिससे नागरिक जीवन को कोई नुकसान पहुंचे।

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत

बता दें कि इन अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हो गई है। भारत सरकार ने यह स्वीकार किया है कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन हमलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ये हमले अमेरिकी नौसेना की तरफ से हुए थे। भारत ने कहा कि इस तरह से नागरिकों की जान जाना पूरी तरह से टाला जा सकता था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इस्राइल रिश्तों में दरार?: ट्रंप ने रोकी ईरान पर कार्रवाई, नेतन्याहू को बिना जानकारी दिए लिया फैसला

तीन जहाजों पर चार दिनों में हुआ हमला

अमेरिकी सेना ने इस हफ्ते एक के बाद एक तीन जहाजों को निशाना बनाया। पहला हमला आठ जून को पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘मारिवेक्स’ पर हुआ। इस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। यह जहाज पूरी तरह ठप हो गया, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरा हमला 10 जून को पलाऊ के ही दूसरे टैंकर सेटेबेलो पर हुआ। इस हमले में जहाज पर मौजूद 24 भारतीयों में से तीन नाविकों की मौत हो गई। तीसरा हमला गुरुवार 11 जून को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर ‘जलवीर’ पर हुआ। इस पर 20 भारतीय सवार थे।

प्रतिबंधों की आड़ में नागरिकों पर घातक बल गलत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इनमें से दो जहाजों पर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की ओर से प्रतिबंध लगाए गए थे। वहीं एक अन्य जहाज नियमों का पालन नहीं कर रहा था। यह अमेरिकी एजेंसी ईरानी और रूसी तेल बेचने वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत के खिलाफ T20 सीरीज:न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान; किसकी हुई वापसी, कौन बाहर? – New Zealand Announce 16-member T20i Squad For India Series, Mitchell Santner To Lead

ब्रिटेन के नए पीएम से मिले ट्रंप:दोनों देशों के रिश्तों को बताया बेहतर, चागोस द्वीप समझौते पर क्यों भड़के? – Trump Meets New Uk Pm Andy Burnham Calls Us-uk Ties Stronger Objects To Chagos Islands Deal

आजमगढ़ हत्याकांड:पत्नी, पंडितों और बेटे को मारने वाला शख्स आखिर पुलिस की गोली का ‘शिकार’; इलाके में सनसनी – Azamgarh Murder Case Accused Arvind Killed In Encounter Who Killed His Wife Priests And Son Shot Dead

डीपीएल में फिक्सिंग की कोशिश?:सीएसके में रहे इस खिलाड़ी ने एसीयू को दी जानकारी; डीडीसीए ने बीसीसीआई को बताया – Dpl Fixing Row: Csk-linked Vansh Bedi Reports Alleged Corrupt Approach To Acu, Ddca Informs Bcci

पांच किमी दूर ड्रोन का सफाया:भारत ने तैयार किया 30 किलोवाट का खतरनाक लेजर हथियार, जानें कब शुरू होगा निर्माण – Neutralizing Drones 5 Km Away India Develops Formidable 30 Kilowatt Laser Weapon Find When Production Begins

बड़ा खुलासा:आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, ‘सर’ वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी – Delhi Aastha Kunj Case Accused Have Targeted Girls In The Past As Well

Leave a Comment