लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोदी सरकार के 12 साल:सीएम योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला – 12 Years Of The Modi Government: Exhibition Showcasing And Media Samwad In Lucknow

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

01:47 PM, 12-Jun-2026

पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार और पॉलिसी पैरालिसिस के दौर से बाहर निकाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। 2014 के पहले भारत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। योजनाएं भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ देती थीं पर अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल चुका है।

मोदी जी के नेतृत्व के कारण ही देश को आत्मविश्वास का एहसास हुआ। यही कारण है कि देश की सेनाएं अब दुश्मनों के घर में घुसकर वार कर रही हैं। दुनिया भारत की धमक को महसूस कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए प्रदेश की जनता की तरफ से मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और ये कामना करता हूं कि उनका नेतृत्व देश को निरंतर मिलता रहे। 

01:36 PM, 12-Jun-2026

पीएम मोदी देश की आस्था को सम्मान देने वाले पहले प्रधानमंत्री

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है। पीएम मोदी राम मंदिर के शिलान्यास, लोकार्पण और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। ऐसा करके देश की आस्था को सम्मानित किया।

वहीं, आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और जब राष्ट्रपति ने शामिल होने की कोशिश की तो उन्हें रोकने का प्रयास किया।

01:35 PM, 12-Jun-2026

पीएम मोदी ने कई बार दिया अपनी नेतृत्वक्षमता का प्रमाण

सीएम योगी ने कहा कि ये पीएम मोदी की नेतृत्वक्षमता का ही प्रभाव है कि जब भी उन्होंने देश से आह्वान किया पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ। कोरोना की त्रासदी में पीएम मोदी के आह्वान पर एक साथ खड़ा हुआ। इसी तरह जब आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हुआ तब भी पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा हो गया।

पीएम मोदी ने आजादी के बाद पहली बार गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का प्रयास किया और प्रधानमंत्री आवास का नाम बदलकर सेवातीर्थ किया और राजभवन का नाम जनभवन किया। 

01:24 PM, 12-Jun-2026

देश के लिए कानून का निर्माण करेंगी महिलाएं, युवाओं को सशक्त किया गया, किसानों को एजेंडे में शामिल किया

सीएम योगी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया गया। उनकी सुरक्षा और सम्मान को पहले स्थान पर रखा गया। इसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं देश की महिलाएं कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसके लिए नारी शक्ति वंदन कानून लाया गया। अब देश की महिलाएं देश के विकास के लिए कानून का निर्माण भी कर सकेंगी।

मोदी सरकार ने युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया और मुद्रा योजना का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा योजना सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का प्रयास किया गया।

01:21 PM, 12-Jun-2026

देश के लिए कानून का निर्माण करेंगी महिलाएं, युवाओं को सशक्त किया गया

सीएम योगी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया गया। उनकी सुरक्षा और सम्मान को पहले स्थान पर रखा गया। इसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं देश की महिलाएं कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसके लिए नारी शक्ति वंदन कानून लाया गया। अब देश की महिलाएं देश के विकास के लिए कानून का निर्माण भी कर सकेंगी।

मोदी सरकार ने युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया और मुद्रा योजना का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा योजना सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का प्रयास किया गया। मोदी सरकार ने किसानों को अपने एजेंडे में रखा और कई योजनाओं का शुभारंभ किया। प्रदेश के तीन करोड़ किसान किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। यूपी में अकेले गन्ना किसानों को तीन लाख 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। किसानों को उनकी फसल का दाम मिल रहा है।

01:09 PM, 12-Jun-2026

पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया

सीएम योगी ने कहा कि 12 साल में जनता ने महसूस किया कि सरकार का काम सिर्फ योजनाओं का निर्माण नहीं होता है बल्कि उनका कार्यान्वयन भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने ये कहने का साहस किया कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं जो कि गरीब, महिला, युवा और किसान है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। जनता को जन धन योजना, उज्जवला योजना और आयुष्मान योजना का लाभ मिला। करोड़ों लोगों को सरकारी आवास मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण ही यूपी की पहचान बदली और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने लगा।

01:02 PM, 12-Jun-2026

पीएम मोदी के कारण, भारत की ताकत को महसूस कर रही दुनिया


मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिलना सौभाग्य की बात है। यही कारण है कि 2014 के बाद आज हर कोई, चाहे वो किसी भी जाति का या मजहब का हो बदलते हुए भारत को महसूस कर रहा है। यही कारण है कि उन्होंने सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को महसूस कर रही है।

12:39 PM, 12-Jun-2026

सपा मुखिया अपनी पार्टी का नाम लेने से भी घबराते हैं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। 2017 के पहले जो प्रदेश अराजकता और खराब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था वो अब विकास का पर्याय बन चुका है। अब प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे और कानून व्यवस्था से होती है। यही कारण है कि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल सपा के मुखिया अब अपने भाषणों में समाजवादी पार्टी का नाम लेने से भी घबराते हैं क्योंकि सपा का नाम लेने पर जनता 2017 के माहौल को याद करने लगती है। उन्होंने कहा कि इस बार 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा हैट्रिक लगाते हुए प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।

12:28 PM, 12-Jun-2026

भाजपा अध्यक्ष बोले- नागरिक देवो भव: की भावना से काम कर रही सरकार


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
– फोटो : amar ujala

इस अवसर पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल ने जनता की सोच और कार्य करने का तरीका बदल दिया है। इस दौरान सरकारी योजनाओं के लीकेज को रोका गया और आम जनता को विकास का भागीदार बनाया गया।

उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए बैंक खाते खोले गए जिससे लीकेज खत्म हुआ। जनता को मिलने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जा रहा है। मोदी सरकार नागरिक देवो भव: की भावना से काम कर रही है।

12:18 PM, 12-Jun-2026

प्रदर्शनी ने दिखाई गईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, सीएम योगी ने किया उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण Live:बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात – Meerut Central Market Demolition: Bulldozers Move In, Six Sealed Buildings Demolished Amid Heavy Police Force

कुकी महिलाओं की हत्या से मणिपुर में तनाव:उग्रवादियों ने रातभर की गोलीबारी, दो घर फूंके; सीआरपीएफ हुई तैनात – Tension Manipur Over Killing Kuki Women Militants Engage In Overnight Firing, Torch Two Houses; Crpf Deployed.

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 7000mah बैटरी के साथ ओप्पो के14 लाइट लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक पूरी डिटेल – Oppo K14 Lite Launched India: 7000mah Battery, 120hz Display, 13mp Camera

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना:तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम? – Army Chief General Dhiraj Seth Departs For Russia Talks Defense Cooperation Place During Three-day Visit

शॉपिंग लवर्स के लिए खुशखबरी: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 की तारीखों का एलान, कब से मिलेगा अर्ली एक्सेस? – Flipkart Big Billion Days 2026, Sale From October 9, Early Access From October 8

बाढ़ के बाद भूंकप से सहमा नेपाल:देर रात महसूस किए गए दोहरे झटके, जानें कितनी रही तीव्रता? – Nepal Shaken By Earthquake After Floods Tremors Felt Late At Night Magnitude 4.5

Leave a Comment