लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet-jee पर चीन का खुराफाती तंज:गाओकाओ का हवाला देकर भारत के परीक्षा पर सवाल; वैश्विक स्तर पर घेरने की कोशिश – China Targets India Exam System, Sparks Debate By Comparing Gaokao With Neet & Jee

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट पेपर लीक की शर्म अभी ताजी थी। लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका था और संसद से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा था। ठीक इसी नाजुक मोड़ पर भारत में चीन की दूतावास अधिकारी यू जिंग ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उनका यह तीर सीधे हमारी परीक्षा प्रणाली की दरारों पर जाकर लगा। यू जिंग ने चीन की गाओकाओ परीक्षा का उल्लेख किया। यह भारत की जेईई और नीट का मिला-जुला रूप है।

गाओकाओ में मात्र दो दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गई। इसके लिए चीन के कारखाने रुके, सड़कें सूनी रहीं और पूरा देश अपने छात्रों के लिए एकजुट हो गया। चीनी राजनयिक ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन हैशटैग में नीट, जेईई और इंडिया लिखकर निशाना बिल्कुल साफ कर दिया।

 

यह पोस्ट महज संयोग नहीं, बल्कि बीजिंग की सोची-समझी कूटनीतिक खुराफात का हिस्सा है। पोस्ट ठीक उसी समय किया गया जब भारत की संसदीय समिति ने एनटीए और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों को तलब कर नसीहत दी थी कि इतनी बड़ी परीक्षाओं के पारदर्शी संचालन के लिए हमें चीन की व्यवस्था से सीखना चाहिए। हमारी अपनी संसदीय समिति ने आत्ममंथन के लिए जिस मॉडल का जिक्र किया, चीन ने भारत को नीचा दिखाने के मनोवैज्ञानिक हथियार की तरह भुना लिया।

बंटे हुए राजनीतिक नेतृत्व पर भी चीन का निशाना

राहुल गांधी से लेकर तमाम विपक्षी नेता शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते रहे। पर एक भी विपक्षी दल ने आगे बढ़कर नहीं कहा कि हम राजनीति से ऊपर उठकर परीक्षा प्रणाली दुरुस्त करने के लिए सरकार के साथ बैठने को तैयार हैं। चीनी अधिकारी ने जब लिखा कि पूरा देश एकजुट हो गया… तो यह व्यंग्य सिर्फ सरकार की नाकामी पर नहीं, बल्कि भारत के घंटे राजनीतिक नेतृत्व पर भी था।

पर्दे के पीछे छुपा गाओकाओ का सच

चीन खुद को परीक्षा शुचिता का मसीहा साबित करने की कोशिश कर रहा है, पर उसकी अपनी व्यवस्था का सच लोहे के पर्दे के पीछे कैद है। गाओकाओ में भी प्रॉक्सी परीक्षार्थियों का संगठित सिंडिकेट, हाई-टेक ब्लूद्ध डिवाइस से सामूहिक नकल और अफसरों की मिलीभगत से पेपर लीक का लंबा और काला इतिहास रहा है। फर्क इतना है कि अधिनायकवादी कम्युनिस्ट देश चीन में सच बोलने वाली जुबान खामोश कर दी जाती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद’:हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा – Hamid-ansari-hindu-extremism-remarks-muslim-clerics-reaction-sajid-rashidi-umer-ilyasi-bjp

यूपी नीट यूजी-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग – Up Neet Ug-2026: Revised Schedule For Second Round Of Counseling Released.

जीबीयू में सीएम योगी:सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं’, कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी – Cm Yogi Adityanath Addressed Closing Ceremony Of Prerna Vimarsh-2026 At Gbu

एशियाड:निशानेबाजों ने खोला पदक का खाता, महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के करीब; हॉकी और बैडमिंटन में भी मिली सफलता – Asian Games 2026 Day 1 Highlights Indian Contingent Performance Total Medals Shooting Hockey Cricket Badminton

यूपी में बड़ा हादसा:कबूतर उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से झुलसे चार बच्चे, सभी की हालत गंभीर – Four Children Suffered Burns After Coming Into Contact With High-tension Power Line While Flying Pigeons

लापरवाही पर सख्ती:स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई – Tikamgarh Collector Takes Action Against Four Teachers

Leave a Comment