Pakistan Army Helicopter Crash: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है. यह हेलिकॉप्टर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में शौकत लाइन में दोपहर 3 बजे पाकिस्तानी सेना का MI -17 हेलीकॉपटर गिरा. हेलिकॉप्टर प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहा था.
An Mi-17 helicopter of Pakistan Army Aviation crashed near Muzaffarabad during take-off “due to a technical fault”. All personnel on board embraced martyrdom. There were no survivors, reports Pakistan’s Dawn, citing Inter-Services Public Relations (ISPR)
— ANI (@ANI) June 10, 2026
यह भी पढ़ेंदीपिका पादुकोण | deepika padukone
पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर टेक्निकल दिक्कतों के चलते मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार सभी लोग मारे गए. जानकारी पाकिस्तान मीडिया ने इंटर सर्विसेज पब्लिश रिलेशन के हवाले से दी है. उन्होंने बताया है कि इसमें से कोई भी जीवित नहीं बचा है. सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं. एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों की कुल संख्या हो अभी तय नहीं है.
⚠️ An Mi-17 helicopter belonging to Pakistan Army Aviation crashed near Muzaffarabad on Wednesday during take-off after suffering a reported technical fault, according to the Inter-Services Public Relations (ISPR).
The military said all personnel on board embraced Shahadat and… pic.twitter.com/Q2ddq2g4sW
— News.Az (@news_az) June 10, 2026
20 सैनिक थे सवार, पायलट की भी मौत
हादसा पीओके के नीलम वैली में हुआ है. बताया जा रहा है कि इसमें सभी सवार सैनिकों की मौत हो गई है. ISPR ने नहीं बताया कि कितने सैनिक सवार थे. पीओके में प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हुए हैं. माना जा रहा है कि यहां पायलट समेत 20 सैनिक सवार थे. दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था.
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के घरों पर गिराए बम, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत


