लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:tmc के पार्षद स्वप्न समद्दार गिरफ्तार, हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ के लगे आरोप; अब तक 10 पहुंचे जेल – West Bengal Tmc Councilor Swapan Samaddar Arrested On Attempt Murder Molestation Charge 10 Jailed So Far

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वपन समद्दार को पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास और महिला से छेड़छाड़ समेत कई आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई है। 

पुलिस ने उन्हें बुधवार को फूलबागान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही केएमसी के गिरफ्तार तृणमूल पार्षदों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्वपन समद्दार केएमसी के वार्ड संख्या 56 के पार्षद हैं। वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति से भी जुड़े रहे हैं।

महिला की शिकायत पर किन आरोपों में दर्ज हुई शिकायत? 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उनके खिलाफ नारकेलडांगा थाने में दो मई 2022 की एक कथित घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक महिला है।

शिकायत के आधार पर स्वपन समद्दार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, अवैध रूप से बंधक बनाना, काम में बाधा डालना, जानबूझकर चोट पहुंचाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, चोरी और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

चुनाव बाद हिंसा में भी शामिल होने के लगे आरोप

आरोप है कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई चुनाव बाद हिंसा में स्वपन समद्दार की भूमिका थी। शिकायत में कहा गया है कि उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार होने के कारण उनका काफी प्रभाव था और इसी वजह से उनके खिलाफ तत्काल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी।

अब तक कुल 10 पार्षद हुए गिफ्तार

अब शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नगर निगम के कई पार्षदों की गिरफ्तारी हुई है। शनिवार रात पाटुली इलाके से पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कथित उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने मध्य कोलकाता के जोरासांको स्थित आवास से पार्षद मोहम्मद जासिमुद्दीन को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके अलावा, केएमसी के वार्ड संख्या 63 की पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य और उनके पति को भी मंगलवार को कथित उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बांग्लादेशी लुटेरों का गिरोह पकड़ा:पुलिस से बचने को अंडरपास में कूदे, तीन के पैर तो एक के हाथ की हड्डी टूटी – Police Arrested Four Bangladeshi Robbers

Trump:’आज फिर ईरान पर करेंगे बड़ा हमला’, डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को चेतावनी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव – Donald Trump Says Us Will Hit Iran Very Hard Today After Two Sides Launch Fresh Attacks West Asia Crisis

यूपी:प्रदेश में मौसम कल से लेगा यू-टर्न, 56 जिलों में आंधी और ओले गिरने की चेतावनी; इन इलाकों में होगी बारिश – Up: Weather In The State Will Take A U-turn From Tomorrow, Warning Of Thunderstorms And Hailstorms In 56 Distr

सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल:’तिहाड़ से बाहर आ गया हूं, तुम लोग कमर कस लो’, जेल के बाहर से वीडियो बनाकर डाला – Salim Vastik Recorded A Video From Outside Jail And Posted It On Social Media

पवन कल्याण को पसंद आई ‘धुरंधर’, बताया फिल्म में क्या लगा खास; हॉरर फिल्मों और श्रीनगर को लेकर कही ये बात – Pawan Kalyan Reveals His Two Favourite Bollywood Films Recalls Shooting Days In Srinagar

Nightclub Controversy:बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का कटा दूसरे टेस्ट से पत्ता, जो रूट को मिली इंग्लैंड की कमान – Ben Stokes And Gus Atkinson Have Been Dropped From England Squad For The Second Test Against New Zealand Know

Leave a Comment