लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

7 साल से बॉलीवुड से दूर, फिर भी ये एक्ट्रेस है भारत की तीसरी सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी, अक्षय-रणवीर को पछाड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Guess Who: इस एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में होती है. उन्होंने न सिर्फ अपनी अदाकारी और खूबसूरती से फैंस का दिल जीता बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी भारत कानाम दुनियाभर में रोशन किया है. उनके कद का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 7 साल से उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं दी है और वो अब भारत में भी नहीं रहती हैं, फिर भी वो भारत की तीरसी सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी बन चुकी है. इस मामले में उन्होंने अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई दग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

बनी भारत की तीसरी सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी

यहां बात हो रही है ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की. प्रियंका एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया इंटरब्रांड की एक लिस्ट में उन्हें भारत की तीसरी सबसे ज्यादा वैल्युएबल पर्सनैलिटी का स्थान दिया गया है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और शाहरुख खान हैं. विराट कोहली पहले और शाहरुख दूसरे नंबर पर हैं. 

अक्षय-रणवीर भी छूटे पीछे

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन जैसे सिनेमा के दिग्गजों को पछाड़ दिया है. चौथे नंबर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं. रणवीर सिंह को पांचवा और अक्षय कुमार को छठा स्थान मिला है. वहीं 7वें नंबर पर लीजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन हैं. भारत रत्न पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आठवे, आलिया भट्ट नौवें और ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन 10वें नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: 1 साल में हो जाती थीं 6-6 फिल्में फ्लॉप, अब 1300 करोड़ी फिल्म के 30 करोड़ ले रही ये एक्ट्रेस

7 साल से बॉलीवुड से दूर हैं प्रियंका

गौरतलब है कि बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकीं प्रियंका 7 साल से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं. बॉलीवुड में वो बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में दिखी थीं. फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2019 में आई थी.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में एंट्री लेकर बुरे फंसे थे राम चरण, प्रियंका चोपड़ा भी नहीं बचा पाई थी लाज

2027 में ‘वाराणसी’ में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा चाहे बॉलीवुड से लंबे वक्त से दूर हैं, लेकिन उन्होंने इंडियन सिनेमा में धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर ली है. दरअसल इन दिनों उनके पास एसएस राजामौली और महेश बाबू की मेगा बजट फिल्म वाराणसी है. इसमें वो मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

जब पेट्रोल पंप पर स्कूल की लड़कियों ने शान को समझ लिया था शाहरुख खान, सिंगर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Leave a Comment