लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan-afghanistan Conflict:पाकिस्तान के हवाई हमलों से अफगानिस्तान में 13 लोगों की मौत, 11 बच्चे भी शामिल – Pakistani Airstrikes In Afghanistan Kill At Least 13 People, Official Says

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर उसके क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। इन हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी हवाई हमले अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए। उनके अनुसार हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- US-Iran Crisis: ‘अगर सुरक्षित रहना चाहते हो तो हमारे क्षेत्र से निकल जाओ’, अमेरिकी हमले के बाद ईरान की खुली धमकी

पिछले कई महीनों से सीमा पर तनाव

तालिबान सरकार ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे नागरिकों को निशाना बनाने वाली कार्रवाई बताया है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले कई महीनों से सीमा पर तनाव बना हुआ है। फरवरी के अंत से दोनों देशों के बीच लगातार संघर्ष और जवाबी कार्रवाइयां हो रही हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

टीटीपी को लेकर पाकिस्तान लगाता रहा है आरोप

दरअसल, पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल ऐसे आतंकवादी संगठन कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के भीतर हमले करते हैं। विशेष रूप से पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर चिंता जताता है। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान में शरण लेकर पाकिस्तान में आतंकी हमले करते हैं।

अफगान तालिबान से अलग संगठन टीटीपी

टीटीपी, अफगान तालिबान से अलग संगठन है, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक और रणनीतिक संबंध माने जाते हैं। अफगानिस्तान में 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान ने सत्ता संभाली थी। तब से पाकिस्तान लगातार काबुल पर टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है।

यह भी पढ़ें- शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: सहमति का दावा बड़ा, पर हाथ रहा खाली; नहीं हुआ कोई ठोस समझौता

पाकिस्तान के आरोपों को तालिबान सरकार ने किया है खारिज

हालांकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है। उसका कहना है कि वह किसी भी देश के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देती। ताजा हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई तो सीमा पर संघर्ष और तेज हो सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind W Vs Pak W Playing 11:लगातार दूसरे आईसीसी खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, फुलमाली को मिल सकती है जगह – Ind W Vs Pak W Dream 11 Prediction: T20 World Cup India Vs Pakistan Women Captain And Vice-captain Players Lis

केरल:40 साल पुराने जमीन विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 जून तक समाधान की उम्मीद – Udf Govt Working To Resolve Pariyathukavu Land Dispute Before June 16 Hc Deadline: Kerala Minister

तुगलकाबाद अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा:रहस्यमयी महिला ने लगाई आग! सामने आया Video; दो मिनट में उजड़ा परिवार – Tughlakabad Fire Incident Woman Set Blaze Cctv Video

क्या तृषा कृष्णन ने विजय से कर ली गुपचुप सगाई? वायरल तस्वीर में दिखे अभिनेत्री के पेंडेंट से शुरू हुई चर्चा – Trisha Krishnan Secret Engagement Rumors With Actor And Chief Minister Vijay Amid Their Dating Speculation

Assam:असम में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को आधार कार्ड जारी करने पर रोक, सीएम सरमा का बड़ा फैसला – Assam Cabinet Decides To Stop Aadhaar Issuance To Those Aged Above 18 Says Cm Himanta Biswa Sarma

त्विषा शर्मा केस:डिलीट चैट्स और वॉट्सऐप बैकअप खंगाल रही सीबीआई, मोबाइल डेटा पर टिकी जांच की अहम कड़ी – Tvisha Sharma Case Cbi Examining Deleted Chat And Whatsapp Backups Investigation Hinges On Crucial Mobile Data

Leave a Comment