लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अधूरी प्रेम कहानी:लड़की के बाद लड़के की भी मौत, बुरी तरह थे दोनों झुलसे, बंधे थे पैर; आरोपी मां और मामा फरार – After Girlfriend Boyfriend Also Dies In Shikohabad Girl Maternal Uncle And Mother Absconding

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी के शिकोहाबाद स्थित मोहल्ला पड़ाव लाल सराय गली-2 में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसे प्रेमी युगल की दास्तां का सोमवार देर रात को अरुण की मौत के साथ अंत हो गया। 19 वर्षीय अरुण का शव मंगलवार रात को गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। परिजन ने हंगामा किया। बेटे की प्रेमिका खुशी (मृतका) की मां ममता शर्मा, मामा आशीष और अवनीश की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एलान कर दिया कि एसपी देहात अनुज चौधरी जब तक नहीं आएंगे, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सीओ सहित शिकोहाबाद, मक्खनपुर थाना पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।





After girlfriend boyfriend also dies in Shikohabad girl maternal uncle and mother absconding

मृत खुशी और अरुण
– फोटो : अमर उजाला


बंधे हुए थे खुशी और अरुण के पैर

बता दें कि 5 जून की रात मोहल्ला पड़ाव लाल की सराय गली-2 स्थित मकान में प्रेमिका खुशी (18) और अरुण (19) संदिग्ध रूप से भीषण आग में झुलस गए थे। सूचना पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गई। खुशी और अरुण दोनों के पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से झुलसी खुशी ने कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया था। वहीं, करीब 90 फीसदी झुलस चुके अरुण का आगरा में इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात उसकी सांसें भी थम गईं। आगरा से पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एटा रोड गंगा नगर स्थित उसके पैतृक आवास पर लाया गया। इकलौते बेटे का शव आंगन में देखते ही मां-बाप और उसकी पांच बहनों की चीखें निकल गईं। माहौल इस कदर गमगीन और तनावपूर्ण हो गया कि स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।


After girlfriend boyfriend also dies in Shikohabad girl maternal uncle and mother absconding

गमगीन अरुण के पिता
– फोटो : अमर उजाला


पिता बोले- मैं भी आत्महत्या कर लूंगा

शव घर पहुंचने पर पीड़ित पिता धर्मपाल का गुस्सा और दर्द फूट पड़ा। उन्होंने क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार के सामने साफ लहजे में कहा, मेरा इकलौता बेटा चला गया। मेरे बेटे की हत्या के आरोपियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाओ। जब तक यहां एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी खुद नहीं आएंगे, तब तक मैं अपने बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं उठने दूंगा। अगर किसी ने जबरदस्ती की, तो मैं भी यहीं आत्महत्या कर लूंगा।


After girlfriend boyfriend also dies in Shikohabad girl maternal uncle and mother absconding

गमगीन परिजन
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी

परिजन के आक्रोश को देखते हुए शाम करीब 5 बजे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी खुद भारी पुलिस बल के साथ गंगा नगर पहुंचे। उन्हें देखते ही पीड़ित पिता फूट-फूटकर रो पड़े और बेटे की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की गुहार लगाने लगे। एसपी ग्रामीण ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव मोहब्बतपुर अहीर ले जाया गया।


After girlfriend boyfriend also dies in Shikohabad girl maternal uncle and mother absconding

घर के बाहर खड़ी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


भारी संख्या में पुलिस बल किया गया तैनात

मामले की संवेदनशीलता और ऑनर किलिंग के आरोपों को देखते हुए अरुण के शव के पहुंचने से पहले ही उसके घर के बाहर शिकोहाबाद और मक्खनपुर थाने की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार और मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को बमुश्किल समझा-बुझाकर न्याय का आश्वासन दिया और ढांढस बंधाया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sc:दिल्ली में पुरानी कारों को ईंधन नहीं देने का नियम, Sc वोल्वो कार मालिकों की याचिका पर सुनवाई को तैयार – Sc Agrees To Hear Volvo Owners’ Plea Seeking Relaxation On Delhi Fuel Ban For Old Vehicles

Trump Marine One Operational Lapse:ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे; जांच पर Faa ने क्या कहा? – Prez Trump Marine One Operational Lapse Faa Probe Updates Reagan Washington National Airport White House News

Char Dham Yatra:अब एलईडी स्क्रीन बताएगी मौसम और मार्ग बंद होने की सटीक जानकारी, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत – Char Dham Yatra: Led Screens Will Now Provide Precise Information On Weather Conditions And Road Closures.

Cjp सियासत से दूर:शिक्षा के साथ ई-20 पेट्रोल पर आंदोलन, जंतर-मंतर के बाद महाराष्ट्र में बनी नई रणनीति क्या? – Cjp To Function As A Public Pressure Group, Not A Political Party; New Strategy Under Discussion

विदेश मंत्री जयशंकर बोले:अफ्रीका में अवसरों की भरमार, भारत के साथ संबंध और महात्मा गांधी पर क्या कहा? – Jaishankar Highlights India-africa Ideological Bond, Recalls Gandhi And Mandela At Africa Day Event

Aaj Ka Shabd Vyaghra Vishnu Virat Ki Kavita Dhanurdhari Tan Gaye Hain – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:व्याघ्र और विष्णु विराट की कविता

Leave a Comment