लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘एक्ट्रेस को अगर इससे तकलीफ है तो…’, पेद्दी में जान्हवी कपूर के कंट्रोवर्सियल सीन्स पर कंगना रनौत ने कही ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Kangana Ranaut On Janhvi Kapoor Peddi Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह के बैन वाले मामले पर बात की थी. वहीं अब एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के पेद्दी में विवादित सीन्स को लेकर भी बड़ी बात कही है और एक्ट्रेस को एक अहम सलाह दी है. चलिए जानते हैं कि कंगना ने इस मामले पर आखिर क्या कहा है?

‘पेद्दी’ में जान्हवी के विवादित सीन्स पर मचा बवाल

जान्हवी कपूर इन दिनों साउथ एक्टर राम चरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस को पेद्दी में देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि उन्हें राम चरण के सामने सिर्फ एक वस्तु की तरह पेश किया गया है. यानी उनके किरदार का खुद का कोई अस्तित्व नहीं है, बल्कि वो बस हीरो की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेती है. इस मामले पर कंगना रनौत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.

ये भी पढ़ें: ‘काम को किया जाता है नजरअंदाज’, कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

कंगना रनौत ने कही ये बात

समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘कुल मिलाकर, मेरे एक्सपीरियंस के अनुसार, जब मैं कोई फिल्म करने के लिए हां कहती हूं, तो कई अलग-अलग नजरिए सामने आते हैं. आप उन पर गौर कर सकते हैं और कह सकते हैं, ‘ये थोड़ा सा ऐसा भी लग रहा है’. हो सकता है कि वो मुझे वस्तु की तरह पेश न करना चाहें, लेकिन ऐसे तो कोई भी फिल्म बनाना नहीं चाह रहा है कि आओ इन्हें वस्तु की तरह पेश करें.’

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली से भी बेहतर परफॉर्म करेंगे

जान्हवी कपूर को दी ऐसी सलाह

कंगना ने आगे कहा, ‘एक्ट्रेस को अगर इससे तकलीफ है तो वो खुद भी कह सकती है कि ये सही नहीं लग रहा. मैंने देखा है कि लोग सेट पर इस तरह से सोचते नहीं हैं कि ओह ये वाला शॉट वैसा सा लग रहा है. एक महिला के तौर पर आप अपना पक्ष रख सकते हैं. आप मेकर्स से कह सकते हैं कि ये वाला सीन या शॉट ठीक नहीं लग रहा.’

कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’?

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को थिएटर्स में आ रही है. इसमें कंगना एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं. इसका डायरेक्शन मनोज तापडिया ने किया है. फिल्म में कंगना आतंकवादी हमले के दौरान घायल हुए लोगों की जान बचाती हुई नजर आएंगी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- बेटे की अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

29 की हुईं शरवरी वाघ, फोटोज शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे केक ने खींचा ध्यान

‘मौत के बाद सब याद करते हैं…’ संचिता उगाले के सुसाइड पर आया एक्टर शीजान खान का रिएक्शन, देखें Video

लग्जरी आशियाने में रहती हैं तमन्ना भाटिया, जकूजी से लेकर आलीशान इंटीरियर तक, किसी महल से कम नहीं है एक्ट्रेस का घर

Action Thriller Films Of 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ तक, ये हैं 2026 की 5 सबसे धांसू एक्शन-थ्रिलर फिल्में

2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने बड़े-बड़े धुरंधर को खून के आंसू रुलाया, किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने रचा इतिहास

Leave a Comment