लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुबई में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीय मजदूरों समेत 7 की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुबई के एमिरेट्स रोड पर सोमवार (8 जून 2026) को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई भारतीय मजदूर भी शामिल हैं. दुबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते सड़क के बीच में ही रुक गया था. पीछे से आ रही मिनीबस के ड्राइवर ने सुरक्षित दूरी नहीं रखी और जाकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कहा कि इस हादसे में भारतीय मजदूर की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी मारे गए भारतीयों की बिल्कुल सही संख्या का पता नहीं चल पाया है.

मृतक में भारतीय मजदूर भी शामिल

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उनके अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं. उन्होंने घायल भारतीयों से मुलाकात की है और वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. दूतावास ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है.

मिनीबस के उड़ गए परखच्चे 

दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सालेम ने बताया, ‘बस में सवार 9 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 5 लोगों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 4 अन्य मामूली रूप से घायल हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.’ हादसे के बाद जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस के परखच्चे उड़ गए. ब्रिगेडियर जुमा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी करना सबसे खतरनाक गलतियों में से एक है, जिससे ऐसे भयानक और जानलेवा हादसे होते हैं.

घायलों में से कई की हालत गंभीर

उन्होंने कहा, ‘इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच गंभीर और चार मामूली रूप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दुबई पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क के बीच में गाड़ी रोकना एक गंभीर अपराध है. इसके लिए ड्राइवर पर 1,000 दिरहम (AED) का भारी जुर्माना लगाया जाता है और उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर 6 ब्लैक ट्रैफिक पॉइंट्स दर्ज किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें : POK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत की आग, पाक सेना ने बरसाई गोलियां, 26 की मौत और 190 घायल

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम

सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स

इजरायल अटैक से क्या अब भी अधर में डील? नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम

‘ये देशद्रोह की शुरुआत…’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन साधे बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?

अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी

Leave a Comment