लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran-israel War:’बीबी, संभल जाओ वरना…’, क्या ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान पर इस्राइल ने टाला हमला? – Iran-israel War: ‘bibi, You Better Be Careful’, Trump Told Netanyahu In Warning To Stop Strikes On Iran

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले से बचने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर कहा, ‘बीबी, तुम्हें सावधान रहना चाहिए, नहीं तो जल्द ही तुम अकेले पड़ जाओगे’। यह बातचीत ऐसे समय हुई जब इस्राइल ईरान के कई संवेदनशील ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि ट्रंप की दखल के बाद नेतन्याहू ने बड़े हमले की योजना को फिलहाल रोकने पर सहमति जताई, बशर्ते ईरान आगे कोई नया हमला न करे।

यह भी पढ़ें- भारतीय पेशेवरों को राहत: H-1B वीजा पर ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस को अदालत ने किया रद्द; जज ने कहा- कानून के खिलाफ

जंग के 100वें फिर ईरान-इस्राइल में बढ़ा तनाव

दो महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान और इस्राइल के बीच फिर से तनाव बढ़ा था। रविवार को ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में इस्राइल ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि सोमवार तक दोनों देशों ने संकेत दिए कि वे फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोक रहे हैं।

नेतन्याहू से ट्रंप ने क्या की अपील?

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू को कोई सीधा आदेश नहीं दिया, बल्कि समझदारी से काम लेने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है और ऐसे समय में बड़े सैन्य हमले से बातचीत प्रभावित हो सकती है।

कई देशों ने भी अमेरिका से की थी हस्तक्षेप की अपील

रिपोर्टों के अनुसार क्षेत्र के कई देशों ने भी अमेरिका से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से संकेत मिले थे कि यदि इस्राइल हमले रोक देता है तो वह भी आगे मिसाइलें नहीं दागेगा।

यह भी पढ़ें- China-US: चीन की कंपनियों पर अमेरिका ने कसा शिकंजा, पेंटागन ने अलीबाबा-BYD को बताया सैन्य मददगार, लगाए ये आरोप

हम अमेरिका पर भरोसा नहीं है- कालीबाफ

इस बीच ईरान के संसद अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर कालीबाफ ने कहा कि उन्हें अमेरिका पर भरोसा नहीं है और ट्रंप के हालिया बयान पहले हुए समझौतों से मेल नहीं खाते। फिलहाल क्षेत्र में तनाव कम होता दिखाई दे रहा है, लेकिन ईरान और इस्राइल के बीच स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र आंदोलन:मीडिया रिपोर्टिंग पर Cji ने उठाए सवाल, कहा- याचिका ही नहीं आई; फिर सुनवाई से इनकार की खबर कैसे? – Cji Surya Kant Slams Reckless Media Reporting Says No Writ Petition Filed On Cjp Protest

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा:राष्ट्रपति ने किया मंजूर, पंजाब में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? – President Droupadi Murmu Accepts Ravneet Singh Resignation Union Cabinet

पेपर लीक पर बड़ा प्रहार:दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल Stf, दायरे में Upsc से Nta तक सभी प्रमुख परीक्षाएं – Delhi Police Stf New Special Task Force To Investigate Paper Leak Cases

Us Tariffs:ट्रंप ने Eu को दी टैरिफ की धमकी; चीन-कनाडा और रूस-यूक्रेन को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति? – Why Did Trump Target The European Union What He Said On Google Fine Tariff Threat

Twisha Sharma Case:गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित, सीबीआई और परिजनों ने किया विरोध – Twisha Sharma Case: Decision On Giribala Singh’s Bail Reserved, Cbi And Family Protest

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2 Know Total Earning On Saturday – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment