लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Valaksh Ramdhari Singh Dinkar Poem Pratikool – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:वलक्ष और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- वलक्ष, जिसका अर्थ है-श्वेत, सफेद, चमकीला। प्रस्तुत है रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता- प्रतिकूल


 


है बीत रहा विपरीत ग्रहों का लग्न – याम;


मेरे उन्मादक भाव, आज तुम लो विराम।

उन्नत सिर पर जब तक हो शम्पा का प्रहार,


सोओ तब तक जाज्वल्यमान मेरे विचार।

तब भी आशा मत मरे, करे पीयूष-पान;


वह जिये सोच, मेरा प्रयास कितना महान।

द्रुम अचल, पवन ले जाय उड़ा पत्ती – पराग;


बुझती है केवल शिखा, कभी बुझती न आग।

मेरे मन हो आश्वस्त सोचकर एक बात,


इच्छा मैं भी उसकी, जिसका यह शम्ब – पात।

साखी है सारा व्योम, अयाचित मिले गान;


मैंने न ईष्ट से कहा, करो कवि – सत्व दान।

उसकी इच्छा थी, उठा गूँज गर्जन गभीर,


मैं धूमकेतु – सा उगा तिमिर का हृदय चीर।

मृत्तिका – तिलक ले कर प्रभु का आदेश मान,


मैंने अम्बर को छोड़ धरा का किया गान।

मानव की पूजा की मैंने सुर के समक्ष,


नर की महिमा का लिखा पृष्ठ नूतन, वलक्ष।

हतपुण्य अनघ, जन पतित-पूत, लघु – महीयान,


मानव कह, अन्तर खोल मिला सबसे समान।

समता के शत प्रत्यूह देख अतिशय अधीर,


सच है, मैंने छोड़े अनेक विष – बुझे तीर।

वे तीर कि जिनसे विद्ध दिशाएँ उठीं जाग,


भू की छाती में लगी खौलने सुप्त आग।

मैंने न सुयश की भीख माँगते किया गान,


थी चाह कि मेरा स्वप्न कभी हो मूर्त्तिमान।

स्वर का पथ पा चल पड़ा स्वयं मन का प्रदाह,


चुन ली जीवन ने स्वयं गीत की प्रगुण राह।

इच्छा प्रभु की मुझमें आ बोली बार – बार,


दिव को कंचन – सा गला करो भू का सिंगार।

वाणी, पर, अब तक विफल मुझे दे रही खेद,


टकराकर भी सकती न वज्र का हृदय भेद।

जिनके हित मैंने कण्ठ फाड़कर किया नाद,


माधुरी जली मेरी, न जला उनका प्रमाद।

आखिर क्लीवों की देख धीरता गई छूट,


धरती पर मैंने छिड़क दिया विष कालकूट।

पर, सुनकर भी जग ने न सुनी प्रभु की पुकार,


समझा कि बोलता था मेरा कटु अहंकार।

हा, अहंकार! ब्रह्माण्ड – बीच अणु एक खर्व,


ऐसा क्या तत्व स्वकीय जिसे ले करूँ गर्व?

मैं रिक्त-हृदय बंसी, फूँकें तो उठे हूक,


दें अधर छुड़ा देवता कहीं तो रहूँ मूक।

जानें करना होगा कब तक यह तप कराल!


चलना होगा कब तक दुरध्व पर हॄदय वाल!

बन सेतु पड़ा रहना होगा छू युग्म देश,


कर सके इष्ट जिस पर चढ़ नवयुग में प्रवेश!

सुन रे मन, अस्फुट-सा कहता क्या महाकाश?


जलता है कोई द्रव्य, तभी खिलता प्रकाश!

तप से जीवन का जन्म, इसे तप रहा पाल,


है टिकी तपस्या पर विधि की रचना विशाल।

तप से प्रदीप्त मार्तण्ड, चन्द्र शीतल मनोज्ञ,


तप से स्थित उडु नभ में ले आसन यथा-योग्य।

सागर में तप परिणाह, सरित में खर प्रवाह,


घन में जीवन, गिरि में नूतन प्रस्रवण-चाह।

द्रुम के जीवन में सुमन, सुमन में तप सुगन्ध;


तृण में हरीतिमा, व्याप्ति महा नभ में विबन्ध।

नर में तप पौरुष-शिखा, शौर्य का हेम-हास,


नारी में अर्जित पुराचीन तप का प्रकाश।

जग के विकास-क्रम में जो जितना महीयान,


है उसका तप उतना चिरायु, उतना महान।

मानव का पद सर्वोच्च, अतः, तप भी कठोर,


अपनी पीड़ा का कभी उसे मिलता न छोर।

रे पथिक! मुदित मन झेल, मिलें जो अन्तराय,


जलने दे मन का बोझ, नहीं कोई उपाय।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Defence:रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, Fy26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा – India Annual Defence Production Surged To An All-time High In Fy26 Aatmanirbhar Bharat Rajnath Singh

यूपी:ओपी राजभर का बड़ा दावा, सपा में हो सकती है बड़ी टूट; रामगोपाल वर्मा ने अमित शाह को लिखा यह पत्र? – Up: Op Rajbhar Makes A Big Claim, Sp May Face A Major Split; Ram Gopal Varma Wrote A Letter To Amit Shah?

Alpha Trailer:शुरू करें अग्निपरीक्षा, सीता बनकर एक्शन करती दिखीं आलिया; ट्रेलर के अंत में मिला सरप्राइज – Alpha Movie Trailer: Alia Bhatt Sharvari Anil Kapoor Bobby Deol Shiv Rawail Yrf Spy Universe Film

Us:ईरान समझौते को ट्रंप बता रहे जीत, लेकिन विशेषज्ञ बोले- अमेरिका की रणनीतिक हार हुई, ये आत्मसमर्पण जैसा – Us Iran Peace Deal Donald Trump Claim Victory Experts Says Strategic Defeat Surrender

Ind Vs Afg Live Score:सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से दूसरा वनडे आज; थोड़ी देर में टॉस – Ind Vs Afg Odi Live Score: India Vs Afghanistan Today 2nd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

यूं मची बड़ी सियासी हलचल:जत्थेदारों के रुख से पंजाब में पंथक सियासत के बदल सकते हैं समीकरण, Cm ने नकारे आरोप – Punjab Politics Akal Takht Row Sparks New Political Realignments In Punjab

Leave a Comment