लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:वायुसेना पहुंचाएगी Neet Ug के प्रश्नपत्र; H-1b वीजा पर बड़ी राहत; उज्ज्वला योजना पर भी जंग का असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज की बड़ी खबरों में नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 स्थानों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे, जबकि जीपीएस निगरानी और पासवर्ड सिस्टम से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर शुल्क को कानून के खिलाफ बताते हुए रद्द कर दिया, जिससे भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को झटका लगा है क्योंकि अब सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर साल में केवल चार बार ही मिलेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को फिर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दुनिया को गुमराह करने की उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

 




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

इस बार नीट में नहीं होगी चूक!
– फोटो : Amar Ujala Graphics


हेलिकॉप्टर, GPS और सेना… नीट की सुरक्षा अभेद्य

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट-यूजी की परीक्षा के प्रश्नपत्र वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर दिल्ली से देश के 18 लोकेशन पर पहुंचाएंगे। यहां से पेपर को सेना के लॉजिस्टिक सेंटर और वहां से 551 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सेना और अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है। इसके अलावा, पहली बार सरकारी प्रोफेसरों व वरिष्ठ शिक्षकों से पेपर तैयार करवाकर हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में अनुवाद कराया गया। इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने वाली प्रौद्योगिकी का भी प्रयोग हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

H-1B वीजा (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Adobestock


H-1B वीजा: भारतीय पेशेवरों को राहत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए। न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत ने आदेश दिया कि इस शुल्क को निरस्त किया जाए। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

सब्सिडी के सिलिंडरों की संख्या घटी।
– फोटो : amarujala.com


उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी वाले सिलिंडर सिर्फ चार मिलेंगे

केंद्र सरकार ने प्रमुख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडरों की संख्या घटाकर चार कर दी है। यह निर्णय औसत घरेलू खपत के स्तर को देखते हुए लिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण माल खनूजा ने सोमवार (8 जून 2026) को इसकी जानकारी दी। शुरुआत में लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर मिलते थे। पिछले साल सब्सिडी कोटा घटाकर नौ सिलिंडर कर दिया गया था, और अब इसे और कम करके चार कर दिया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

पर्वथानेनी हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
– फोटो : Amar Ujala Graphics


संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाकिस्तान को लगाई फटकार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा है। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और गलत सूचना अभियान करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही देश के भीतर सक्रिय समूहों को ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ बताना तथ्यों से परे एक ऐसा नैरेटिव है, जिसे धार्मिक शब्दावली का सहारा देकर पेश किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:क्या ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ को टक्कर दे पाई ‘दायरा’ या ‘वाइब’? पहले दिन की इतनी कमाई – Know Daayra And Vibe Box Office Collection Day 1 Report And Earning Amid Hanuman Ansh Success

सफेद चादर में लिपटी रोहतांग की वादियां:हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़े बड़ी संख्या में सैलानी; वीडियो – Snow At Rohtang Boosts Manali’s Charm; Over 600 Tourist Vehicles Arrived Over The Weekend.

हनुमान अंश:प्रयागराज के इस घर में क्यों उमड़ रहे हैं भक्त? नीम करौली बाबा से है खास नाता; जानें पूरा मामला – Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh

डूसू चुनाव में वोटों का खेल:अध्यक्ष से उपाध्यक्ष तक कड़ा मुकाबला, जानें किन फैक्टरों से बदल सकता है परिणाम – Voting For Du Students Union Election Concluded Understand Full Equation Regarding Potential Victory

रिंकू सिंह पर चढ़ा आईफोन का क्रेज:क्रिकेटर ने खरीदा नया Iphone 18 Pro; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर – Rinku Singh Joins The Iphone Craze, Gets New Iphone 18 Pro Through Online Shopping

यूपी:पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज भी मिलेगा: शासनादेश जारी किया गया – Daily Allowance For Prd Personnel Increased And Cashless Medical Treatment Also To Be Provided In Up

Leave a Comment