लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- ‘जल्द बाहर निकलें…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान में भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) दोहराई है. दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें. दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की अपनी पिछली सलाह दोहराई जाती है. इसके साथ ही, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में मौजूद हैं, उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द देश से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

दूतावास ने इस बात की तरफ इशारा किया कि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है. ऐसे में भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नई सरकारी एडवाइजरी की जांच करें और स्थिति सामान्य होने तक गैर-जरूरी यात्रा से बचें. वहीं, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन विकल्पों के माध्यम से सुरक्षित स्थान या देश से बाहर निकलने की योजना बनाने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Israel Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत

ईरान में एयरपोर्ट बंद

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है. यह फैसला क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के बाद लिया गया है. रिपोर्टों के मुताबिक, यह घोषणा उस समय की गई जब आज सुबह इजरायल की ओर से तेहरान के अलावा इस्फ़हान और तबरीज़को निशाना बनाकर हमले किए जाने की खबरें सामने आईं. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अगली सूचना तक यात्रा योजनाओं की पुष्टि करने और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है.

ईरान-इजरायल तनाव और बढ़ा

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की ओर से इजरायल पर रॉकेट दागे जाने के बाद यरूशलेम के साथ-साथ रामल्लाह और डेड सागर के आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट की स्थिति बनी रही. विभिन्न पक्षों की ओर से हमलों और जवाबी कार्रवाई के दावे किए गए हैं. साथ ही, यमन के विद्रोही गुट ने भी इजरायल के जाफा क्षेत्र में संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment