लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आपका बच्चा भी अपनी चीजें किसी के साथ शेयर नहीं करता? ये 5 आसान तरीके बदल सकते हैं उसकी आदत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: बच्चे जब छोटे होते हैं तो वे अपनी चीजों को लेकर काफी ज्यादा पोजेसिव रहते हैं. चाहे बात उनके फेवरेट खिलौनों की हो, कोई खाने-पीने की चीज की हो या फिर उनकी पसंदीदा कलरिंग बुक की, वे इन्हें किसी और के साथ कभी शेयर करना नहीं पसंद करते हैं. ऐसा होने की वजह से कई बार पैरेंट्स यह समझ लेते हैं कि उनके बच्चे जिद्दी या फिर मतलबी बनते जा रहे हैं, लेकिन असलियत में ऐसा बिलकुल भी नहीं हो रहा होता है. बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनके लिए ‘मेरे’ और ‘तुम्हारे’ के बीच का फर्क समझना थोड़ा ज्याद ही कठिन हो जाता है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी दूसरों के साथ अपनी चीजों को शेयर करने में आनाकानी करता है, तो आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है. आप कुछ आसान और प्यार भरे तरीके अपनाकर उसे शेयरिंग का मतलब और उसकी वैल्यू सीखा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

खुद रोल मॉडल बनें और मिसाल पेश करें

बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आसपास देखते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अपनी चीजों को शेयर करना सीखे, तो सबसे पहले आपको उसके सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करना होगा. घर के छोटे-मोटे कामों या खाने-पीने की चीजों को आपस में शेयर करें. जब आप अपने पार्टनर या परिवार के किसी मेंबर के साथ अपनी कोई चीज शेयर कर रहे हों, तो बच्चे को बोलकर बताएं कि “देखो, शेयर करने से खुशियां बढ़ती हैं.” आपको देखकर बच्चा बहुत जल्दी और आसानी से शेयरिंग की आदत को अपना लेगा.

जबरदस्ती करने के बजाय प्यार से समझाएं

जब बच्चा किसी दूसरे बच्चे को अपना खिलौना देने से मना करे, तो उस पर चिल्लाएं नहीं और न ही उसके हाथ से जबरदस्ती खिलौना छीनकर दूसरे को दें. ऐसा करने से बच्चा अंदर से जिद्दी और असुरक्षित महसूस करने लगता है. उसे लगेगा कि शेयरिंग का मतलब अपनी पसंदीदा चीज को खो देना है. इसके बजाय, उसे प्यार से पास बैठाएं और समझाएं कि उसका दोस्त बस थोड़ी देर के लिए इस खिलौने से खेलेगा और फिर उसे वापस कर देगा. जब बच्चे को यह भरोसा होगा कि उसकी चीज सुरक्षित है, तो वह खुद ही अपनी चीजें शेयर करने लगेगा.

मजेदार एक्टिविटीज के जरिए सिखाएं शेयरिंग

अगर आपको नहीं पता, तो बता दें खेल-खेल में बच्चों को कोई भी बात आसानी से सिखाई जा सकती है. घर पर बच्चे के साथ ऐसे गेम्स खेलें जिनमें बारी लेनी पड़ती है, जैसे कि लूडो, कैरम या फिर ब्लॉक बिल्डिंग. गेम खेलते समय कहें, “अब मेरी बारी है, इसके बाद तुम्हारी बारी आएगी.” इससे बच्चे को समझ आएगा कि कुछ समय के लिए अपनी चीज दूसरों को देना और अपनी बारी का इंतजार करना एक मजेदार प्रोसेस है. यह तरीका बच्चे के मन से शेयरिंग का डर पूरी तरह निकाल देता है.

बच्चे की पसंदीदा चीजों को अलग रखें

हर बच्चे की कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनसे वह बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ होता है, जैसे उसका कोई खास टेडी बियर या कोई स्पेशल खिलौना. जब घर में कोई दूसरा बच्चा आने वाला हो, तो अपने बच्चे से पहले ही पूछ लें कि वह कौन से खिलौने शेयर कर सकता है और कौन से नहीं. जो चीजें वह शेयर नहीं करना चाहता, उन्हें थोड़ी देर के लिए अलग रख दें. बाकी बचे खिलौनों के साथ उसे दूसरों के साथ खेलने के लिए कहें. इससे बच्चे को लगेगा कि उसकी पसंद और इमोशंस का सम्मान किया जा रहा है.

शेयर करने पर बच्चे की तारीफ जरूर करें

जब आप अपने बच्चे की सराहना या फिर तारीफ करते हैं, तो उसका हौसला काफी ज्यादा बढ़ जाता है. जब भी आपका बच्चा अपनी मर्जी से किसी के साथ अपनी टॉफी, बिस्किट या खिलौना शेयर करे, तो तुरंत उसकी तारीफ करें. आप कह सकते हैं, “वाह! आपने अपने दोस्त के साथ खिलौना शेयर किया, आप बहुत अच्छे बच्चे हो.” आपकी यह तारीफ सुनकर उसे अंदर से खुशी मिलेगी और उसे समझ आएगा कि शेयरिंग एक अच्छी आदत है. इस पॉजिटिव एक्सपीरियंस के कारण वह अगली बार भी खुशी-खुशी अपनी चीजें दूसरों के साथ शेयर कर पाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

The post क्या आपका बच्चा भी अपनी चीजें किसी के साथ शेयर नहीं करता? ये 5 आसान तरीके बदल सकते हैं उसकी आदत appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment