लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मां बहन’ के स्क्रीनिंग में नजरअंदाज हुए अनिल कपूर, वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का रिएक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित बीते कुछ दिनों से खूब चर्चाओं में हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘मां बहन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें अनिल कपूर समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो एक्टर अनिल कपूर को इग्नोर करती दिखीं. अब ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

वायरल हुआ माधुरी का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में माधुरी किसी से बात करते हुए नजर आ रही हैं. इसी बीच अनिल कपूर वहां आते हैं. हालांकि, माधुरी उनसे बात नहीं करती हैं और उनके सामने आते ही वो पहले इधर-उधर देखती हैं फिर अपने बालों को ठीक करते हुए निकल जाती हैं. इसी बीच अनिल कपूर भी उन्हें आगे जाने का रास्ते देते हैं. इस बीच उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अनिल को जानबूझकर इग्नोर किया. हालांकि, बाद में दोनों ने साथ में पोज भी दिया.

फैंस के रिएक्शन

इस क्लिप को देखकर एक यूजर ने कहा, ‘हां लगता तो ऐसे ही है इस सीन में पहले हेलो हाय हो गई हो तो पता नहीं!’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हां बिलकुल किया…’

मां बहन' के स्क्रीनिंग में नजरअंदाज हुए अनिल कपूर? वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का रिएक्शन
मां बहन' के स्क्रीनिंग में नजरअंदाज हुए अनिल कपूर? वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का रिएक्शन

पोज देते दिखे अनिल-माधुरी

इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो आई हैं, जिसमें अनिल और माधुरी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं. इस खास मौके पर अनिल ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखे और माधुरी ब्लैक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मां बहन' के स्क्रीनिंग में नजरअंदाज हुए अनिल कपूर? वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का रिएक्शन

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, ‘मुन्नाभाई MBBS’ में कर चुकीं काम

फिल्म के बारे में

बता दें कि माधुरी की फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी और इसका कांसेप्ट बहुत ही अलग और अनोखा हैं, जो कॉमेडी के साथ एक मजबूत मैसेज भी देता हैं. अगर आप भी ओटीटी पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है और आप अपने वीकेंड को एजॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Peddi Box Office: ‘पेद्दी’ ने तेलुगु में बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 5 सुपरस्टार्स को चटाई धूल





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment