लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कपूर खानदान में सबसे बड़े ‘कंजूस’ हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचीं. यहां बातचीत के दौरान दोनों ने परिवार से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर की. इसी बीच जब कपिल शर्मा ने करिश्मा से पूछा कि कपूर परिवार में सबसे बड़ा कंजूस कौन है, तो उन्होंने बिना देर किए सीधे रणधीर कपूर की तरफ इशारा कर दिया. करिश्मा की बात सुनकर वहां मौजूद दर्शक भी हंस पड़े.

करिश्मा कपूर ने बताया, परिवार में कौन है सबसे बड़ा कंजूस? 

करिश्मा ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा, ‘वो पैसे खर्च करने के मामले में बेहद सावधान रहते हैं. वो हर खर्च को सोच-समझकर करते हैं और बिना जरूरत किसी चीज पर पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते.’

ये भी पढे़ं: ‘वो मुझे बार-बार किस करता रहा’, ‘मुन्ना भाई MBBS’ की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा

पैसे खर्च करने को लेकर रणधीर कपूर की अलग सोच

बेटी की बात सुनने के बाद रणधीर कपूर ने भी अपनी सफाई पेश की. उन्होंने कहा, ‘मेरी सोच केवल ‘वैल्यू फॉर मनी’ की है. मेरा मानना है कि किसी भी चीज पर तभी पैसा खर्च करना चाहिए जब वो जरूरी हो.’

लंदन ट्रिप पर भी शॉपिंग से दूर रहते थे रणधीर कपूर

इसके बाद करिश्मा ने अपने पिता की शॉपिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया, ‘जब हम सभी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन जाते थे, तो सभी लोग शॉपिंग को लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे. हर कोई नए कपड़े, जूते और दूसरे सामान खरीदने में बिजी रहता था. लेकिन पापा का अंदाज बाकी सभी से बिल्कुल अलग होता था.’

ये भी पढे़ं: ‘कोई नफरत या कड़वाहट नहीं…’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में आमने-सामने होंगी रुबीना-जैस्मिन, खत्म होगी पुरानी दुश्मनी!

मोजे और रूमाल खरीदकर ही खुश हो जाते थे रणधीर कपूर

करिश्मा ने आगे कहा, ‘जब मैं पापा से पूछती थी कि आपने शॉपिंग में क्या खरीदा है, तो वो बड़े गर्व से बताते थे कि मैंने दो जोड़ी मोजे खरीदे हैं. कई बार मैं पापा को दोबारा शॉपिंग करने के लिए भेजती थी, ताकि वो अपने लिए कुछ और सामान खरीद सकें. लेकिन जब वो वापस आते थे तो उनके पास सिर्फ दो जोड़ी मोजे और दो रूमाल होते थे.’

इस पर सफाई देते हुए रणधीर कपूर ने कहा, ‘एक आदमी को आखिर और क्या चाहिए? कुछ जोड़ी मोजे, कुछ रूमाल, कुछ टाई, दो-चार शर्ट और एक-दो पैंट काफी हैं.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment