लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:अग्निमित्रा पॉल ने धृतराष्ट्र से की ममता बनर्जी की तुुलना, मदरसों को बताया घुसपैठियों का ठिकाना – Agnimitra Paul Says Madrasa Survey Needed To Prevent West Bengal From Becoming Safe Haven For Infiltrators

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को मदरसों के चल रहे सर्वेक्षण का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कवायद जरूरी है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि पश्चिम बंगाल आतंकवादियों और घुसपैठियों के लिए सुरक्षित अड्डा न बन जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मुस्लिम छात्रों को आधुनिक शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए।

अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस शासन के पिछले 15 वर्षों और उससे पहले वाम मोर्चा के 34 वर्षों के दौरान राज्य में रोहिंग्याओं और घुसपैठियों के प्रवेश को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा, “पिछले 49 वर्षों में, हमने देखा है कि कैसे रोहिंग्याओं और घुसपैठियों को राज्य में प्रोत्साहित किया गया और लाया गया।”

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दांव: जल्द हाईटेक होंगी सरहदें, परवान चढ़ेगा कारोबार; चुटकियों में मिलेगी मंजूरी

मदरसों में आधुनिक शिक्षा दिए जाने पर जोर

मंत्री पॉल ने कहा कि सरकार चाहती है कि मुस्लिम बच्चे राज्य की विकास यात्रा का हिस्सा बनें और मदरसों में आधुनिक शिक्षा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे उस यात्रा का हिस्सा बनें, जो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विकास के लिए कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा दी जाए। मुस्लिम बच्चे, चाहे वे महिला हों या पुरुष, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस अधिकारी, वैज्ञानिक और आईएफएस अधिकारी बनें। हम चाहते हैं कि वे उस टीम का हिस्सा बनें जो बंगाल और भारत को आगे ले जाएगी।”

विपक्ष पर भाजपा का तीखा हमला

पॉल ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन अप्रासंगिक हो गया है और इसके घटक दलों में गहरे मतभेद हैं। उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इस समय टीएमसी कई टुकड़ों में बंटी हुई है। हमें नहीं पता था कि टीएमसी जल्द ही ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ बन जाएगी।” 

उन्होंने गठबंधन में अन्य विपक्षी नेताओं की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया। पॉल ने कहा, “आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद कह रहे हैं कि वह बीमार हैं और नहीं जाएंगे। स्टालिन कह रहे हैं कि डीएमके हिस्सा नहीं लेगी। तो इंडिया’ गठबंधन कौन बनाएगा?” उन्होंने सवाल उठाया, “इंडिया गठबंधन कहां है? इसे भारत के 140 करोड़ लोगों ने पहले ही खारिज कर दिया है।”

पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछे जाने पर पॉल ने कहा कि वह अटकलें नहीं लगाना चाहतीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से टीएमसी बिखर गई है, चाहे वह बंगाल में हो या संसदीय राजनीति में, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।” 

महाभारत का उदाहरण देते हुए पॉल ने आरोप लगाया, “ममता बनर्जी ने खुद को धृतराष्ट्र साबित किया है। जैसे धृतराष्ट्र कौरवों के पतन का कारण थे, क्योंकि उन्होंने दुर्योधन का अंध समर्थन किया था। उसी तरह यहां बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी का अंध समर्थन किया और टीएमसी के पतन के लिए जिम्मेदार हैं।”

शुभेंदु सरकार की मंत्री ने किया इस योजना का एलान

इसस पहले अग्निमित्रा पॉल ने उत्तर बंगाल में एक प्रशासनिक बैठक भी की। उन्होंने बताया कि चर्चाओं में महिलाओं की तस्करी, बाल विवाह, किशोरावस्था में विवाह, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों, किशोर गर्भावस्था और उनके मूल कारणों पर ध्यान केंद्रित किया गया। पॉल ने कहा कि जलभराव और अवैध इमारतों जैसे नागरिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा, “हमने जलभराव और अवैध इमारतों सहित सभी नगर पालिकाओं की नगरपालिका समस्याओं पर चर्चा की है।”

ये भी पढ़ें: मदन मित्रा पर हमला: भाजपा नेता बोले- खुद ही गाड़ी पर कराया पथराव; तृणमूल ने लगाए थे हत्या की साजिश के आरोप

उन्होंने पर्यटक स्थलों सहित सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजनाओं की घोषणा की। पॉल ने यह भी कहा कि मंदिरों में चढ़ाए गए फूल और मालाओं को अगरबत्ती बनाने के लिए संसाधित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “एक सितंबर से, हम सड़कों पर कचरा फेंकने वालों और प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू करेंगे।” उन्होंने अवैध पार्किंग पर जुर्माने और पार्किंग से होने वाले राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए सिस्टम को आधुनिक बनाने के साथ-साथ पार्किंग क्षेत्रों के स्पष्ट सीमांकन के बारे में भी बात की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सवाल-जवाब:कब से लगेगा यूपीआई पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर – Upi Payment News Rules Upi Charges Explained When Will Charges Apply And Who Will Pay Upi Ka Naya Niyam

यूपी में सपा नेता का कत्ल:कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती; इनसे चल रहा था विवाद – Sp Leader Murdered In Prayagraj Three Bike-borne Miscreants Carried Out Crime

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी:सैमसन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन? मैच जिताऊ पारी के बाद ओपनर ने खुद दिया जवाब – Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: ‘we Are A Team’ After Ind Vs Afg 2nd T20

लॉस एंजिलिस में हादसों का कहर:जहां हुआ बस एक्सीडेंट, वहीं क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर; दोनों हादसों में तीन की मौत – Helicopter Crashes At Same Location Where Bus Accident Occurred In Los Angeles Three Killed In Two Incidents

अमेरिका-यूरोप में रूसी विरोधियों को मारने की साजिश:एफबीआई ने खुफिया नेटवर्क का कैसे किया भंडाफोड़? – Plot To Kill Russian Dissidents In The Us And Europe: How Did The Fbi Bust The Intelligence Network?

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment