लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Roasted Chana and Makhana: आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हमारे लिए अपने सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता हो, खासकर तब जब हमें डायबिटीज की समस्या हो. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनके लिए शाम का समय काफी ज्यादा कठिन साबित होता है. दोपहर के लंच और रात के डिनर के बीच जब भूख लगती है, तो समझ में ही नहीं आता कि ऐसा क्या खाया जाए जिससे सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े. अक्सर शाम की चाय के साथ हम या तो बिस्कुट खा लेते हैं या फिर कोई नमकीन या समोसे. इस तरह की जितनी भी चीजें होती हैं, ये काफी आसानी से आपके ब्लड शुगर लेवल को अचानक से ही बढ़ा देते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हो बल्कि टेस्टी हो, तो रोस्टेड चना और मखाना आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है. खाने में यह काफी ज्यादा क्रिस्पी लगता है और साथ ही काफी आसानी से बनकर तैयार भी हो जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

रोस्टेड चना और मखाना बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मखाना – 2 कप
  • भुना हुआ काला चना, बिना छिलके वाला या छिलके सहित – 1 कप
  • देसी घी या ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच, डायबिटीज में सीमित मात्रा में घी फायदेमंद है
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक या काला नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच, स्वाद और डाइजेशन के लिए
  • हींग – एक चुटकी

रोस्टेड चना और मखाना बनाने की सबसे आसान रेसिपी

  • रोस्टेड चना और मखाना बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक भारी तले वाली कढ़ाई रखें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच घी या तेल डालें. आंच को धीमा रखें और अब इसमें मखाने डालें और लगातार चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक भूनें. जब मखाना हाथ से दबाने पर आसानी से टूट जाए और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ आधा चम्मच घी डालें और जब घी हल्का गर्म हो जाए तोउसमें हींग और हल्दी पाउडर डालें. इस बात का ख्याल रखें कि आंच बिल्कुल धीमी हो ताकि मसाले जलें नहीं.
  • अब इस मसाले में भुना हुआ चना और पहले से भुने हुए मखाने डाल दें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि चने और मखाने पर हल्दी की कोटिंग आ जाए.
  • अब ऊपर से सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें. इन सभी चीजों को धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए अच्छे से चलाएं ताकि मसालों का स्वाद अंदर तक चला जाए.
  • लास्ट में गैस बंद कर दें और इस मखाना-चना मिक्स को थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होने पर यह और भी क्रिस्पी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

The post डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment