लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sunil Dutt Birth Anniversary: सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी प्रिया ने पिता को किया याद, शेयर की इमोशनल पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस सुनील दत्त की 97वीं जयंती पर उनकी बेटी प्रिया दत्त ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता से मिली सीख, प्यार और इंसानियत के बारे में बात की, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए. आइए जानते हैं कि प्रिया दत्त ने अपने पिता के लिए क्या खास मैसेज लिखा.

पिता की सीख क्यों आज भी दिखाती है सही रास्ता

प्रिया दत्त ने उन पलों को याद किया जो उन्होंने पिता के साथ बिताए थे. इस पोस्ट में उन्होंने पिता की दी हुई सीख और मूल्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके न होने के बावजूद, उनकी मौजूदगी आज भी उन्हें हर दिन राह दिखाती है.

ये भी पढे़ं:  ‘मां-बहन’ के प्रमोशन में छाईं माधुरी दीक्षित, 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स देख गुनगुनाएंगे ‘धक-धक करने लगा’

प्रिया दत्त ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

उन्होंने लिखा, ‘अब और हमेशा के लिए.’ पोस्ट शेयर करते हुए प्रिया ने दिल से उन्हें याद किया और साथ बिताए पलों के लिए आभार जताया. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, पापा! कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मौजूदगी कभी हमसे दूर नहीं होती, चाहे कितना भी समय बीत जाए. आपकी मेरी जिंदगी में वैसी ही मौजूदगी हैं. आपने मुझे जो भी सिखाया, जिन मूल्यों को अपनाया और आपकी दयालुता के जो भी काम मैंने देखे, वो सब आज भी मुझे हर दिन राह दिखाते हैं.’

उन्होंने लिखा, ‘आज, आपकी जयंती पर, मैं न केवल आपकी शानदार जिंदगी का जश्न मना रही हूं, बल्कि उस प्यार, दया और इंसानियत का भी, जिसे आपने दुनिया के साथ दिल खोलकर बांटा. मैं आपको बहुत याद करती हूं, लेकिन उन सभी पलों, बातचीत और यादों के लिए भी शुक्रगुजार हूं, जो मुझे आपके साथ बिताने का सौभाग्य मिला. हमेशा आपकी बेटी. हमेशा गर्व महसूस करने वाली. हमेशा आभारी. हमेशा आपसे प्यार करती हूं, पापा.’

संजय दत्त ने भी किया पिता को याद

इसी मौके पर एक्टर संजय दत्त ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने पिता को याद किया. अपनी प्यारी यादों को शेयर करते हुए, संजय ने कहा कि वो हर दिन अपने पिता सुनील दत्त को याद करते हैं.

ये भी पढे़ं: ‘आप हमेशा मेरी हिम्मत रहेंगे’, पिता सुनील दत्त को याद कर इमोशनल हुए संजय दत्त, शेयर की UNSEEN फोटोज

फिल्मों से लेकर समाज सेवा तक छोड़ी खास पहचान

सुनील दत्त की बात करें तो, ये दिग्गज एक्टर भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक रहे हैं. बॉलीवुड में ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने ‘मदर इंडिया’, ‘साधना’, ‘मुझे जीने दो’, ‘वक्त’, ‘पड़ोसन’, ‘हमराज’ और ‘रेशमा और शेरा’ जैसी फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दीं.

अपने शानदार फिल्मी करियर के अलावा सुनील दत्त ने समाज सेवा और राजनीति में भी अहम योगदान दिया. जानकारी के लिए बता दें कि सुनील दत्त का 25 मई 2005 को 75 वर्ष की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया था.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

Leave a Comment