लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘उन्हें सुलझाने दें’:ट्रंप बोले-मेरे रहते कभी नहीं होता रूस-यूक्रेन युद्ध; जो बाइडन पर साधा निशाना – Trump On Russia Ukraine Conflict And St Petersburg Drone Attack

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के विवाद पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत का समर्थन किया। ट्रंप ने कहा कि वह बिना किसी अमेरिकी मध्यस्थ के दोनों नेताओं की सीधी मुलाकात के खिलाफ नहीं हैं।

यूक्रेनी मीडिया प्लेटफॉर्म ‘यूनाइटेड 24 मीडिया’ के मुताबिक, ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को यह मसला खुद सुलझाना चाहिए। ट्रंप ने कहा, ‘मेरा मतलब है कि उन्हें इसे सुलझाने दें। मैं वह व्यक्ति हूं जो उन्हें इस संभावना तक लाया है। मुझे लगता है कि सब कुछ सुलझ जाएगा।’

जो बाइडन पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्ध की शुरुआत के लिए सीधे तौर पर जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह कभी शुरू नहीं होता।’ ट्रंप ने दोहराया कि साल 2022 में जब रूस की सेनाओं ने यूक्रेन पर हमला किया, तब बाइडन ही अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इस संघर्ष की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है। गुरुवार को भी ट्रंप ने कहा था कि वह इस संभावित बातचीत से खुश हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व आर्मी चीफ की दो टूक: कहा-मध्यस्थ नहीं, कूरियर सर्विस है पाकिस्तान; US-ईरान जंग के बीच दिखाया आईना

सेंट पीटर्सबर्ग पर 86 ड्रोन से हमला

एक तरफ बातचीत की चर्चा है, तो दूसरी तरफ मैदान पर जंग और तेज हो गई है। यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र को निशाना बनाकर बहुत बड़ा ड्रोन हमला किया है। यह वही शहर है जहां इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम चल रहा है। इसी मंच से शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भाषण दिया था। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस तटीय शहर में यूक्रेन के 86 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया है।

क्षेत्र के गवर्नर अलेक्सांद्र द्रोजदेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि सैन्य अभियान अभी भी जारी है। शहर के गवर्नर अलेक्सांद्र बेगलोव ने भी इस बड़े ड्रोन हमले की पुष्टि की। उन्होंने स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने और बाहर न निकलने की अपील की है।

एक रात में 376 से अधिक ड्रोन इंटरसेप्ट

रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला यूक्रेन के एक बड़े हवाई अभियान का हिस्सा था। सिर्फ एक रात के भीतर पूरे रूस में 376 से अधिक ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानीन ने बताया कि इनमें से आठ ड्रोन सीधे राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। मॉस्को का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग तेल टर्मिनल और क्रोनस्टैड सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया है। यह इलाका यूक्रेनी सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर है। इस भारी हमले के कारण पुलकोवो हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

Leave a Comment