लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रंप के टारगेट पर ये देश, राष्ट्रपति पर लगाए प्रतिबंध, बोले – ‘जल्द ही उसे…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के साथ शांति समझौते को फाइनल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अगले मिशन के बारे में भी बता दिया है. यूएस प्रेसिडेंट के  टारगेट पर अगला देश क्यूबा है. गुरुवार (5 जून) को उन्होंने क्यूबा को एक ‘नाकाम’ देश बताया और राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल, उनकी पत्नी और उनसे जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. 

‘जल्द ही इसे हम संभालेंगे’

जब उनसे पूछा गया कि क्या क्यूबा पतन के करीब है तो ट्रंप ने संकेत दिया कि वहां की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था पहले से ही गंभीर संकट में है. उन्होंने कहा, ‘यह लगभग ढह चुका है और हम इसे जल्द ही संभालेंगे.’ ट्रंप ने कहा कि वहां की साम्यवादी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है और ईरान से जुड़े मौजूदा मुद्दों के निपटारे के बाद उनका प्रशासन क्यूबा पर ज्यादा ध्यान देगा.

ट्रंप ने क्यूबा को बताया ‘नाकाम’ देश

ट्रंप ने कहा कि क्यूबा की आर्थिक परेशानियां इसलिए बढ़ी हैं, क्योंकि वेनेजुएला में बदलाव आया है. उनके मुताबिक, वेनेजुएला लंबे समय से हवाना को आर्थिक और ऊर्जा सहायता देता रहा था. ट्रंप ने कहा, ‘यह एक विफल देश है. वेनेजुएला ने वर्षों तक उनकी मदद की, क्योंकि उसके पास जमीन के नीचे बहुत बड़ी संपत्ति थी.’ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘क्यूबा आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसके पास खुद को संभालने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी है. देश भूख से जूझ रहा है. उसके पास ऊर्जा नहीं है, तेल नहीं है, पैसा नहीं है, कुछ भी नहीं है. हालांकि उसके पास बहुत अच्छी जमीन है.’

‘US दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं पीएम मोदी’, रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक

‘ऐसा देश बने जो लोगों का पेट भर सके’

क्यूबा पर ट्रंप प्रशासन के लगाए हालिया प्रतिबंधों और क्यूबा सरकार को गिराने के सवाल के जवाब में उन्होने कहा, ‘हम सिर्फ चाहते हैं कि यह ऐसा देश बने जो अपने लोगों का पेट भर सके और अच्छी तरह चलाया जा सके.’ ट्रंप ने कहा कि क्यूबा लंबे समय तक वेनेजुएला की मदद से चलता रहा, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. वेनेजुएला उन्हें जिंदा रहने के लिए पैसा देता था. अब वह पैसा आप कह सकते हैं, हमारी तरफ आ रहा है और वेनेजुएला की ओर जा रहा है.’

भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले – ‘वो एक बड़ा…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा

‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

Leave a Comment