लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आपके घर में भी हैं ये 5 चीजें? चुपचाप बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां और रोक सकती हैं तरक्की

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके घर और जिंदगी में हमेशा ही सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई रहे. इसके लिए अक्सर हम खूब मेहनत करते हैं और साथ ही हर उस नियम का पालन करते हैं जिसकी हमें लगती है कि जरूरत है. अगर आप हर कोशिश कर चुके हैं लेकिन फिर भी आपके घर पर सुख-शांति और समृद्धि का निवास नहीं हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने घर से निकाल देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर पर ये चीजें मौजूद होंगी तो इससे निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगेगी, आपकी तरक्की में भी रुकावटें आएंगी और साथ ही घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े का भी माहौल बना हुआ रहेगा. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही इन्हें घर से बाहर निकालने के पीछे के कारणों को भी समझते हैं.

बंद या टूटी हुई घड़ियां

हमारे वास्तु शास्त्र में घर पर रखी हुई घड़ी को समय और किस्मत का प्रतीक माना गया है. आज के समय में ज्यादातर लोग इस बात को लेकर जागरूक हो चुके हैं कि घर में कोई भी ऐसी घड़ी न रखी हुई हो जो बंद पड़ी हुई हो या फिर जिसका शीशा टूटा हुआ हो. मान्यताओं के अनुसार अगर घर में बंद घड़ी होती तो यह परिवार के सदस्यों की तरक्की को रोक देगी और साथ ही आने वाले अच्छे समय को भी बांध देगी. यह एक बड़ी वजह है कि आपको अपने घर से पुरानी, बंद पड़ी या फिर खराब घड़ी को जितनी जल्दी हो सके निकाल देना चाहिए.

टूटे-फूट बर्तन और क्रॉकरी

अक्सर हम अपने घरों में यह देखते हैं कि कुछ बर्तनों या कप-प्लेट में थोड़े से क्रैक आ जाते हैं. लेकिन, अनजाने में हम इन्हें अपने घरों में फिर भी संभालकर रख ही लेते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है तो आपको इसे जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप टूटे या फिर चटके हुए बर्तनों में खाना खाते हैं या फिर उन्हें अपने घर पर रखते हैं, तो इसकी वजह से दरिद्रता आनी शुरू हो जाती है. इस तरह के बर्तन अगर घर पर हों तो फैमिली मेंबर्स के बीच स्ट्रेस और मेंटल प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं. अगर आप अपने घर पर सुख-समृद्धि और शांति बनाकर रखना चाहते हैं तो भूलकर भी इस तरह के बर्तनों को अपने घर पर रखने की गलती न करें.

पुराने और फटे हुए जूते-चप्पल

कई बार हम अपने पुराने और फटे हुए जूते-चप्पलों को घर पर ही रख देते हैं. हमें यह लगता है कि हम बाद में कभी इन्हें पहन लेंगे या फिर इनका इस्तेमाल कर लेंगे. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर पर फटे और बेकार जूते-चप्पलों को घर पर नहीं रखना चाहिए. इस तरह के जूते और चप्पल ‘शनि दोष’ पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा इस तरह के जूते और चप्पल आपके घर में निगेटिव एनर्जी और कंगाली को भी लेकर आते हैं. जब भी आप अपने घर की सफाई करें, तो सबसे पहले इन पुराने जूते और चप्पलों को घर से बाहर निकाल दें.

खराब या बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

आज के डिजिटल दौर में हम सभी के घरों में काफी आसानी से पुराने मोबाइल, चार्जर, खराब रेडियो या बंद पड़े टीवी देखने को मिल जाएंगे. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर पर रखे हुए इस तरह के खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एक अजीब सी बिगेटिव एनर्जी फैला देते हैं. अगर आप इन्हें अपने घर पर ही रखते हैं, तो इनकी वजह से आपके तरक्की के रास्ते में रुकावट आने लगती है और साथ ही आपको पैसों का भी नुकसान होने लगता है. यह एक बड़ी वजह है कि जो समझदार और जागरूक लोग होते हैं वे इस तरह के कबाड़ को इकठ्ठा करने की जगह पर तुरंत किसी कबाड़ी वाले को बेच देते हैं.

मुरझाए हुए पौधे या सूखी हुई पत्तियां

अक्सर हम घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पेड़ और पौधे लगाते हैं, लेकिन कई बार सही देखभाल न होने की वजह से ये सूख जाते हैं या फिर मुरझा जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह के पेड़ और पौधों को घर पर रखना काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है. इस तरह के पौधे घर के माहौल को उदास और बोझिल सा बना देते हैं, जिसकी वजह से परिवार के सभी सदस्यों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. अगर कोई पेड़ या पौधा सूख गया है तो उसे घर से हटा दें और उसकी जगह पर एक नया और खिला हुआ पौधा लगा दें.

ये भी पढ़ें: नया घर चमकाएगा किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? शिफ्ट होने से पहले जरूर कर लें ये 5 छोटे बदलाव

The post क्या आपके घर में भी हैं ये 5 चीजें? चुपचाप बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां और रोक सकती हैं तरक्की appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment