लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चयनसमिति की बैठक में होंगे बड़े फैसले!:आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का एलान कब? क्या श्रेयस बनेंगे कप्तान – India T20 Selection: Ajit Agarkar Led Selection Panel Meeting To Pick Squads For Ireland And England Series

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत छह जून यानी शनिवार से होने जा रही है, लेकिन सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम के एलान पर टिकी हुई हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक शनिवार को मुंबई में होगी जिसमें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के अलावा सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन किया जा सकता है।  

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को लेकर भी चर्चा चल रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता एशियाई खेलों के लिए नियमित टी20 टीम चुनते हैं या नहीं। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुनते वक्त आईपीएल 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी नजरें होंगी। आने वाला समय भारतीय टी20 टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि टीम अब सूर्यकुमार यादव के दौर से बाहर निकल सकती है। आइए जानते हैं कि जब चयन समिति आने वाले दौरे के लिए टी20 टीम का चयन करेगी तो उनके सामने क्या चुनौतियां होंगी…




India T20 selection: Ajit Agarkar led selection panel meeting to pick squads for Ireland and England series

सूर्यकुमार यादव
– फोटो : PTI


क्या सूर्यकुमार बने रहेंगे कप्तान?

  • चयन समिति की जब बैठक होगी तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या सूर्यकुमार टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे।
  • सूर्यकुमार की कप्तानी में ही इस साल भारत टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने में सफल रहा था, लेकिन इस साल सूर्यकुमार का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। 
  • आईपीएल 2026 में उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से मात्र 270 रन बनाए। यह आंकड़े सूर्यकुमार की क्षमता से मेल नहीं खा रहे थे। 
  • टी20 विश्व कप में भी सूर्यकुमार संघर्ष करते नजर आ रहे थे। उन्होंने नौ पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। 
  • उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में आया जहां उन्हें 84 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
  • सितंबर में सूर्यकुमार 36 वर्ष के हो जाएंगे, अगला वैश्विक टूर्नामेंट लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 होगा जिसके बारे में सूर्यकुमार ने कहा था कि वह खेलना चाहते हैं।
  • क्या चयनकर्ता विशेषकर आने वाली कुछ सीरीज के लिए युवा कप्तान पर विचार करेंगे? या वह सूर्यकुमार के अनुभव को देखते हुए उन्हें बतौर खिलाड़ी दल में जगह देंगे? ये ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब चयन समिति की बैठक में ही मिल सकेंगे। 


India T20 selection: Ajit Agarkar led selection panel meeting to pick squads for Ireland and England series

श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI


श्रेयस को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से नियमित रूप से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। उन्हें टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। अब ऐसी चर्चा है कि श्रेयस सूर्यकुमार की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं। श्रेयस ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया भी है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। भारत का अगला टी20 कप्तान बनने की दौड़ में श्रेयस स्पष्ट तौर पर सबसे आगे हैं, लेकिन उनके सामने सबसे पहली चुनौती तो भारतीय दल में जगह बनाने की है जो वह विश्व कप में नहीं बना पाए थे।


India T20 selection: Ajit Agarkar led selection panel meeting to pick squads for Ireland and England series

रजत पाटीदार
– फोटो : IPL


पाटीदार को चुने जाने की कितनी संभावना

अपनी कप्तानी में लगातार दो बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल का खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार भी भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने का अपना दावा ठोक चुके हैं। पाटीदार के सामने भी श्रेयस जैसी ही चुनौती है। उन्होंने दोनों सीजन में बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज बढ़िया प्रदर्शन किया। हालांकि चूंकि श्रेयस और पाटीदार दोनों ही मध्य क्रम में एक ही जगह के दावेदार हैं, ऐसे में टीम में दोनों में से किसी एक को ही जगह मिल सकती है।


India T20 selection: Ajit Agarkar led selection panel meeting to pick squads for Ireland and England series

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


वैभव को मिलेगा डेब्यू का मौका?

जिस तरह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पूरे आईपीएल सीजन में गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त किया और विभिन्न मैच परिस्थितियों में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे चयनकर्ताओं को भरोसा हो गया है कि उन्हें टी20 में मौका दिया जाना चाहिए। अगर कोई सवाल है तो इस बात को लेकर है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में किस तरह फिट किया जाए क्योंकि मार्च में भारत के टी20 विश्व कप अभियान के दौरान अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभाई थी। इसका संभावित समाधान यह हो सकता है कि ओपनर्स को रोटेट किया जाए और सूर्यवंशी को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। चयन समिति की बैठक में वैभव को लेकर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment