लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet:’मुझमे दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं’, आत्महत्या करने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा? – ‘don’t Have Courage For Retest, Sorry Mummy, Papa’: Neet Aspirant’s Note Found Days After Suicide

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के नागपुर में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली 18 वर्षीय नीट अभ्यर्थी के मामले में नया खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश की रहने वाली छात्रा के परिवार को उसकी मौत के कई दिन बाद एक हाथ से लिखा नोट मिला है। इस नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि उसमें दोबारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने की हिम्मत नहीं थी।

छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने अपने भावुक पत्र में लिखा कि दोबारा परीक्षा में अच्छे अंक आने की कोई गारंटी नहीं है। उसने यह भी लिखा कि उसने अपने माता-पिता के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

आकांक्षा ने तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई थी। उसे उम्मीद थी कि उसके अच्छे अंक आएंगे। लेकिन प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने से उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। परिवार के अनुसार, इसके बाद वह तनाव और चिंता में रहने लगी थी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के चलते तीन मई को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने का फैसला लिया गया। इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रहीं थीं। हालांकि, तीन मई की परीक्षा रद्द होने की घोषणा के करीब एक सप्ताह बाद 20 मई को वह नागपुर में अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली थी।

पुलिस के अनुसार, उस दिन दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के सदस्य खाना खाने बैठे, तब आकांक्षा ने कहा था कि उसे भूख नहीं है और वह बाद में खाना खाएगी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। उस समय कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

आकांक्षा की मौत से पूरा परिवार टूट गया। कुछ दिन बाद जब परिजन उसकी किताबें और पढ़ाई का सामान देख रहे थे, तब उन्हें उसका हाथ से लिखा पत्र मिला। इसके बाद एक जून को यह नोट अंबाझरी पुलिस को सौंप दिया गया।

नोट में लिखा था, ‘मम्मी, पापा… आपको मुझ पर भरोसा था कि मैं पढ़ाई करके डॉक्टर बनूंगी। लेकिन मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है। पहली परीक्षा में मेरे अच्छे अंक आने वाले थे। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दोबारा भी अच्छे अंक आएंगे। मम्मी-पापा, मुझे माफ कर दीजिए। मैंने आप दोनों के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया है। 

‘किताबों के बीच मिला सुसाइड नोट’

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नित्यानंद झा ने बताया कि पुलिस को यह नोट मिल गया है और इसे जांच का हिस्सा बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने नागपुर में कथित तौर पर आत्महत्या की थी, जहां पूरा परिवार रह रहा था। परिवार को यह नोट उसकी किताबों के बीच मिला। इसे पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, नोट से पता चलता है कि आकांक्षा दोबारा परीक्षा देने को लेकर बेहद चिंतित थी। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है और लिखा है कि पहली परीक्षा में उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी। लेकिन दोबारा उसी प्रक्रिया से गुजरने का आत्मविश्वास उसमें नहीं बचा था।

आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी एक छोटे किसान हैं और परिवार का खर्च चलाने के लिए नागपुर में रसोइए का काम भी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि परीक्षा देकर लौटने के बाद उनकी बेटी काफी उत्साहित थी। उसे उम्मीद थी कि उसके 650 से अधिक अंक आएंगे। 

ये भी पढ़ें: म्यांमार में नदी के रास्ते सुपारी की तस्करी: फर्जी सीमा शुल्क का खेल, 970 करोड़ का लेनदेन, ED की नौ जगह रेड

हालांकि, प्रश्न पत्र लीक और दोबारा परीक्षा होने की खबरों के बाद परिवार ने उसके व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा। वह पहले की तुलना में अधिक परेशान और मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने लगी थी।

अंबाझरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की आगे जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में जिन बातों का जिक्र किया गया है, उनकी विस्तार से जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:रूस ने सबसे पहले भारत के सामने क्यों रखा ब्रिक्स का विचार, कैसे 11 साल बाद गठबंधन हो पाया साकार? – How Brics Formed Russia Role Primakov Jim O Neill Bric Summit History India China Brazil Explainer

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

वीडियो:अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? – Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20i Series, Shivam Dube Joins Him

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

Leave a Comment