लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शाम की चाय के साथ बनाएं चटपटी मसाला पीनट चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी इसकी डिमांड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Masala Peanut Chaat: शाम की चाय का मजा उस समय और भी बढ़ जाता है, जब उसके साथ कुछ चटपटा, क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर खाने को मिल जाए। लेकिन हर दिन एक ही तरह के बिस्कुट या स्नैक्स खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है और आप शाम की चाय के साथ कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मसाला पीनट चाट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. फ्राइड मूंगफली, फ्रेशसब्जियों और मसालों के शानदार कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाला यह स्नैक स्वाद के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा मेहनत. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली यह चाट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. तो चलिए जानते हैं मसाला पीनट चाट बनाने की आसान रेसिपी.

मसाला पीनट चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 नींबू का रस
  • थोड़ा सा सेव, ऑप्शनल
  • अनार के दाने डेकोरेशन के लिए, ऑप्शनल

मसाला पीनट चाट बनाने की रेसिपी

  • मसाला पीनट चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में भुनी हुई मूंगफली डालें. अगर अगर मूंगफली बिना नमक वाली है तो अपने स्वादानुसार नमक मिला लें.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इन सभी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि स्वाद बराबर फैल जाए.
  • इसके बाद चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. इन मसालों की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • अब ऊपर से फ्रेश नींबू का रस निचोड़ें और सभी इंग्रीडिएंट्स को एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें. नींबू का रस इस चाट को एक बेहतरीन खट्टा और फ्रेश स्वाद देता है.
  • अगर आप इसे और ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो सर्व करने से ठीक पहले इसमें थोड़ा सा सेव डाल सकते हैं. लास्ट में ऊपर से कुछ अनार के दाने और हरा धनिया डालकर डेकोरेट करें.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

The post शाम की चाय के साथ बनाएं चटपटी मसाला पीनट चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी इसकी डिमांड appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

8 से 10 घंटे कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम? ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज दूर करेंगी शरीर का दर्द और अकड़न

बाथरूम और किचन की टाइल्स पर जमी गंदगी और दागों से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिनटों में लौट आएगी नई जैसी चमक

हर ड्रेस में दिखना है स्लिम, एलिगेंट और अट्रैक्टिव? प्लस-साइज महिलाओं के लिए हैं ये 6 जरूरी फैशन टिप्स

रोज खाई जाने वाली ये 6 चीजें चुपचाप कर रही हैं लिवर को डैमेज, समय रहते नहीं बदलीं आदतें तो बढ़ सकता है फैटी लिवर का खतरा

बोरिंग पराठों और स्नैक्स को कहें गुडबाय, सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और सुपर हेल्दी मूंग पालक पूरी

नया घर चमकाएगा किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? शिफ्ट होने से पहले जरूर कर लें ये 5 छोटे बदलाव

Leave a Comment