मैक्स अस्पताल ने कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि इनमें एक विदेशी नागरिक भी था। अस्पताल के डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुल 39 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से 18 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मौत दम घुटने (श्वासावरोध) के कारण हुई है। बाकी जो मरीज हैं, उनमें से 15 मरीज अभी आईसीयू में हैं, इनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पांच मरीजों की हालत स्थिर है, वह हल्के झुलसे हुए थे।

