लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु:टीवीके ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की राज्यसभा सीट, 18 जून को मतदान – Tvk-led Alliance Allotted Rajya Sabha Seat Congress Tamil Nadu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह सीट अपने सहयोगी दल कांग्रेस को दे दी है। इसके अनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के जरिये भरी जाने वाली यह सीट राज्य में टीवीके नेतृत्व वाले गठबंधन की घटक पार्टी कांग्रेस को आवंटित की गई है।

दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनाव में एआईएडीएमके के नेता सीवी षणमुगम विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, जिससे यह सीट खाली हुई है। 

टीवीके-कांग्रेस गठबंधन ने जारी किया बयान

एक बयान में गठबंधन ने कहा कि तमिलनाडु से खाली होने वाली यह सीट आगामी राज्यसभा चुनाव के जरिये भरी जानी है। सीट बंटवारे के तहत इसे कांग्रेस को दिया गया है। यह सीट एआईएडीएमके नेता सी वी षणमुगम के इस्तीफे के कारण खाली हुई है।

 

इससे पहले, कांग्रेस के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी गिरिश चोडणकर ने दिन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मैं अभी मुख्यमंत्री से मिला हूं और मैंने उनसे अनुरोध किया है कि यह सीट हमें दी जाए, जिससे हमें राज्यसभा में संसद के काम में मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री हमारे अनुरोध पर विचार कर रहे हैं। उम्मीदवारों के नाम का अंतिम फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति करती है। जैसे ही यह सीट कांग्रेस की सीट घोषित होगी, हम अपनr केंद्रीय चुनाव समिति से उम्मीदवार तय करने का अनुरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें: टीएमसी में बड़ी टूट: बागी गुट ने ऋतब्रत को चुना नेता विपक्ष, दीदी को मुख्य सलाहकार पद का प्रस्ताव

चुनाव व मतगणना किस दिन होगी?

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, एक जून को अधिसूचना जारी हुई और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

E-rickshaw:ई-रिक्शा की बैटरी के दुरुपयोग पर सरकार सख्त, तैयार किया साइबर सुरक्षा की मजबूती का ढांचा – Government Cracks Down On Misuse Of E-rickshaw Battery Apps; Framework Prepared To Strengthen Cybersecurity

Us-iran War:ट्रंप बोले- ईरान पर हमले बंद नहीं होंगे, अमेरिकी जनता जंग के खिलाफ नहीं; महंगे ईंधन पर क्या कहा? – Attacks On Iran Won’t Stop Trump Says American Public Not Against War People Only Upset About Expensive Petrol

Ind Vs Zim:क्या वैभव-मयंक पर दांव लगाकर सही फैसला करेगा भारत? जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी अय्यर एंड कंपनी – Ind Vs Zim 1st T20 2026 Playing 11 Prediction Captain Vice-captain Player List News In Hindi

‘छात्रों के आंदोलन पर न सेंके सियासी रोटियां’:नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- हम संसद में चर्चा को तैयार – Union Minister Jp Nadda On Rahul Gandhi Sonam Wangchuk Opposition Cjp Protest Neet Paper Leak Updates

छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान:बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो – Salman Khan Support Neet Protest Says Paper Leak Is Very Serious

जयपुर खजाना कांड में नया खुलासा:मजदूर बोला- खजाना मिला था, हिस्सा नहीं मिला तो खोली पूरी कहानी – Jaipur Treasure Row: Labourer Alleges Contractor Hid Gold, Silver Found In Historic Haveli

Leave a Comment